
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी गरीब वर्ग के लिए लोगों के लिए एक खास योजना बनाई है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (CM Awas Yojana)। हालांकि, इस योजना के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं, जिसके आधार पर लाभार्थियों को पक्का मकान मुहैया कराया जाता है।
मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत के बाद से अब तक तकरीबन 5 लाख परिवारों को आवास मुहैया कराया जा चुका है। साथ ही, इस वर्ष 2026-27 के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान का कार्य भी जारी है। योजना के लिए प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 1400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।

अब इस योजना का लाभ किसे, कैसे मिलेगा और इसकी पात्रता क्या है? इन सब सवालों के जवाब आप इस आर्टिकल के माध्यम से हासिल कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री आवास योजना से जुड़ी जानकारियां-
- मुख्यमंत्री आवास योजना क्या है और कब शुरू हुई?
- मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता क्या है?
- मुख्यमंत्री आवास योजना में कितने रुपये मिलते हैं?
- मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- मुख्यमंत्री आवास योजना क्या प्रगति है?
- मुख्यमंत्री आवास योजना के फ्रॉड से कैसे बचें?
मुख्यमंत्री आवास योजना क्या है और कब शुरू हुई?
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (Mukhyamantri Awas Yojana) की शुरुआत वर्ष 2018-19 से की है, जिसके तहत अब तक 5.87 लाख परिवारों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं।



