ताजा खबरेदिल्ली

‘हमारी मांगें मान ली गईं’, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मीटिंग के बाद CJP ने खत्म किया प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

दोनों पक्षों के बीच सीजेपी द्वारा उठाए गई 5 मांगों पर चर्चा हुई और सभी मांगों को सरकार ने मान लिया है। वहीं सौरभ दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी एलान किया कि अब जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से खत्म हो रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले सीजेपी प्रवक्ता और सरकार के मंत्री

सौरभ दास ने बोला- जंतर-मंतर पर हमारा विरोध, जो कई दिनों से चल रहा था, उसकी तीन मुख्य मांगें थीं: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दिल्ली ही नहीं पूरे देश में दर्ज सभी कानूनी मामले, वे प्राथमिकी वापस ली जानी चाहिए और प्रदर्शनकारियों या आयोजकों के खिलाफ भविष्य में कोई मामला दर्ज नहीं किया जाए। ये सभी मांगें सरकार ने मान ली है।

दास ने आगे कहा कि, इसके अलावा, हमने सरकार के सामने एक पांच सूत्री मांग पत्र भी रखा, जिसमें व्यापक शैक्षिक सुधारों और परीक्षा सुधारों के बारे में बात की गई थी। हम उस मांग पत्र के संबंध में लगभग चार सप्ताह में सरकार से फिर मिलेंगे ताकि हम व्यापक सुधारों पर मिलकर काम कर सकें। यदि सरकार इन सभी मांगों पर सहमत होती है, तो हम आंदोलन वापस लेना भी चाहेंगे।

नड्डा क्या बोले?

नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, आज हमारी लंबी बातचीत हुई। वे एक लिखा हुआ ड्राफ्ट लाए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन में चल रहे केस के बारे में 4 पॉइंट्स रखे थे। इसके साथ ही, हमने बाकी 2 मांगों पर भी बात की: कोई बदले की कार्रवाई न की जाए, मुआवजा दिया जाए और उनके 5 पॉइंट वाले चार्टर पर विचार किया जाए।

नड्डा आगे बोले, हम उन्हें FIR की कॉपी देंगे और कोई कार्रवाई नहीं होगी। दूसरी बात जो कही गई है, वह यह है कि मुआवजे के बारे में, सरकार ने साफ कहा है कि हमें भी सहानुभूति है। हम सभी ने कहा है कि नियम और कानून के हिसाब से मुआवजा होगा, जो भी ज़्यादा से ज़्यादा हो सकेगा, उन्हें दिया जाएगा।

आज ही हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के चलते आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से सीजेपी की पूरी टीम गदगद है।

वहीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छात्रों ने डांस करके शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खूब खुशी मनाई। छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की।

संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन की पहली बड़ी सफलता है और जनता की एकजुटता के कारण सरकार को यह फैसला लेना पड़ा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button