झारखण्ड

झारखंड प्रोटेस्ट पर बोले राहुल गांधी. ‘छात्रों पर लाठीचार्ज गलत, बातचीत से निकलेगा हल’.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड़ में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को तुरंत सुलझाना चाहिए।

छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। सोमवार को हजारों छात्र झारखंड विधानसभा का घेराव करने निकले। प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा परिसर की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करना गलत

X पर राहुल गांधी ने लिखा, झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए।

राहुल गांधी का यह बयान तब आया जब बीजेपी लगातार राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर आलोचना कर रही थी। झारखंड में JMM की सरकार है, जो INDIA गठबंधन में कांग्रेस की सहयोगी है।

छात्र क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन

झारखंड में छात्र भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियां हुई हैं। विरोध तेज होने के कारण इलाके में कड़ी सुरक्षा के बावूजद छात्र विधानसभा की ओर बढ़े।

प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस छोड़ी और वॉटर कैनन चलाया। छात्रों ने पुलिस द्वारा लगाए गए कई बैरिकेड्स तोड़ दिए थे, जिसके बाद वॉटर कैनन का इस्तेमाल हुआ।

छात्रों का कहना-जारी रहेगा आंदोलन

छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगें पूरी नहीं होतीं और गड़बड़ी के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती।

CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक बड़ी कार्रवाई भी हुई। झारखंड पुलिस के CID ने सोमवार को JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत यह गिरफ्तारी की गई है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button