newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख.

बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया ‘एक्स’ पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा का निधन अत्यंत दुखद है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनिल शर्मा के निधन को भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

धर्मपाल सिंह ने भी जताया शोक

उन्होंने कहा कि निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी शोक जताते हुए कहा कि निधन की हृदयविदारक सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Like us share us

Related Articles

Back to top button