newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा बदलेगी अपने प्रत्याशियों को… दिखेगी प्रदेश और क्षेत्र के परिवर्तन की छाप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा संगठन को मथने में लगी है। प्रदेश और क्षेत्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद अब जिलों के प्रभारियों के बदलने की बारी है। अगले चरण में जिले के प्रभारी बदले जा सकते हैं। इस बदलाव की इन बयारों ने टिकट के दावेदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

इन दिनों भाजपा में लगातार बदलाव चल रहा है। पहले 16 मार्च को मुरादाबाद महानगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। जबकि दो अप्रैल को जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। दोनों कमेटियों में बदलाव के साथ जातिगत संतुलन बनाने की कोशिश की गई। 

वहीं पदाधिकारियों के चयन को लेकर बड़े नेताओं में खींचतान भी देखने को मिली। इसके बाद 25 जून को प्रदेश कार्यकारिणी को बदलकर नए सिरे से मथ दिया गया।

तीन दिन पहले ही क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुरादाबाद और संभल को जगह नहीं मिली। भाजपा में चल रही बदलाव की हवा के बीच अब जिले के प्रभारियों का नंबर है। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश और क्षेत्र की पुरानी कार्यकारिणी के प्रभाव में बनाए गए जिला प्रभारी बदले जा सकते हैं। पार्टी के भीतर इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है।

मंडल में वर्तमान में कौन कहां का है प्रभारी

जिलाप्रभारी का नामपद / विवरण
मुरादाबाद महानगरमोहनलाल सैनीअध्यक्ष, रामपुर जिला सहकारी बैंक
मुरादाबाद जिलाराजेश यादवउपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी
बिजनौरहरिओम शर्मापूर्व महामंत्री, क्षेत्रीय कार्यकारिणी
संभलहेमंत राजपूतमहामंत्री, ब्रज क्षेत्र
अमरोहाराजीव सिसोदियापूर्व जिलाध्यक्ष, बिजनौर
रामपुरराजा वर्मापूर्व प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा

प्रदेश और क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन हो गया है। बदलाव चल रहा है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए सिरे से संगठन का गठन किया जा रहा है। ऐसे में प्रभारी भी बदले जा सकते हैं। – आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष

दावेदार तलाश रहे हर मोर्चे पर नए नए पैरोकार
भाजपा के भीतर चल रहे बदलाव के बीच टिकट के दावेदार अब हर मोर्चे पर नए पैरोकार तलाश रहे हैं। ताकि क्षेत्रीय कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक उनकी दावेदारी की पैरोकारी हो सके। इसके मेरठ और लखनऊ की सिफारिश के बाद ही दिल्ली संसदीय बोर्ड तक दावेदारों का नाम पहुंच सकेगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button