Uncategorizedउत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीताजा खबरेबड़ी खबरराज्य

मेटकहा चौराहा के पास रविवार को होगा फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप का होगा आयोजन

अरशद क़ुददूस

बहराइच। जनपद में थाना रामगांव क्षेत्र के मेटकहा चौराहा के पास रविवार को एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिसमे जोड़ो में दर्द, अस्थमा, मधुमेह, बवासीर सहित शिविर में आये लोगों को निःशुल्क दवा दी जाएगी। बता दें कि राजस्थान औषधालय मुम्बई द्वारा पूरे भारत भर में चलाये जा रहे ‘‘रोग मुक्त भारत‘‘ अभियान के तहत रविवार को जिला मुख्यालय के मेटकहा चौराहा स्थित आर.एस. हर्बल हैल्थ केयर सेंटर पर जोड़ो का दर्द, कमर दर्द, अस्थमा, डायबिटिज, बवासीर सहित अनेक प्रकार की गम्भीर बिमारियों के लिए फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।

शिविर प्रभारी डॉ. अमरेन्द्र यादव ने बताया कि फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप में जोड़ो में दर्द, डायबिटिज, अस्थमा, बवासीर सहित अनेक प्रकार की बिमारियों का परामर्श देकर निःशुल्क दवा दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के संबंधित मरीजों से अपील कि हैं, कि इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर फ्री आयुर्वेदिक दवाओं का लाभ उठावें।

Like us share us

Related Articles

Back to top button