
देहरादून । उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने चारधाम यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को भानेरपानी के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इससे यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई और प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा रोकनी पड़ी। प्रशासन ने मंगलवार को ही चारधाम यात्रा स्थगित कर दी थी और बुधवार को भी यह निर्णय जारी रखा गया। अधिकारियों का कहना है कि लगातार भूस्खलन और भारी बारिश के अलर्ट के कारण कई यात्रा मार्ग असुरक्षित हो गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा फिलहाल बंद रखी गई है। गढ़वाल मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि मौसम सामान्य होने, सभी प्रभावित मार्गों से मलबा हटने और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही चारधाम यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

केदारनाथ हाईवे भी लगातार बारिश के कारण मुंकटिया क्षेत्र में मलबा और चट्टानें गिरने से बंद हो गया। सड़क को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर संपर्क बहाल करने की कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
यात्रा कंट्रोल रूम पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। सेक्टर अधिकारियों, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को समय-समय पर निर्देश जारी किए जा रहे हैं। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने मंगलवार को बताया कि सड़क मार्ग कई जगहों पर बाधित रह सकता है। उन्होंने कहा कि मुंकटिया में पहले भी सड़क बंद हुई थी, जिसे तुरंत खोल दिया गया था, लेकिन यह इलाका अब भी संवेदनशील बना हुआ है। यहां लगातार चट्टानें गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए प्रभावित हिस्से से श्रद्धालुओं को प्रशासन की निगरानी में सुरक्षित तरीके से पार कराया जा रहा है। सेक्टर अधिकारी और बचाव दल लगातार मार्ग की निगरानी कर रहे हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी जा रही है। इस वर्ष लगातार बारिश और बार-बार हो रहे भूस्खलन का असर चारधाम यात्रा पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। इसके बावजूद अब तक 45 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 25 जुलाई तक उत्तराखंड के चारधामों में कुल 45,23,412 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में केवल 8,126 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इनमें 2,778 श्रद्धालु बद्रीनाथ, 2,475 गंगोत्री, 942 केदारनाथ और 895 श्रद्धालु यमुनोत्री पहुंचे। यात्रा शुरू होने के बाद से सबसे अधिक 15,53,525 श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे हैं। इसके बाद 14,14,590 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, 7,09,418 ने गंगोत्री और 6,49,957 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री के दर्शन किए हैं। पुलिस, जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें संवेदनशील इलाकों में पूरी तरह सतर्क हैं। सभी एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं।
भारत को जाति, क्षेत्र और संकीर्ण स्वार्थों में बांटने वाली शक्तियों को सफल नहीं होने देना हो लक्ष्य : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक समाज की चेतना और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। यदि शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर अंबेडकर सभागार में रविवार को आयोजित …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण, फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिन में लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध बनवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ बख्शी का तालाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से …
ओबीसी, दलित; ब्राह्मण और ठाकुर चेहरों का संतुलन, भाजपा के राज्यसभा दांव में 2027 का संदेश
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित, ब्राह्मण, ठाकुर और महिला प्रतिनिधित्व का संतुलन रखने के साथ संगठन में सक्रिय चेहरों को संसद भेजने का फैसला किया है। भाजपा ने धर्मपाल सिंह लोधी, राधाकांत ओझा, …
भाजपा ने यूपी से सभी कयासों को झुठलाया, केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा का पत्ता कटा
यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट
उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं। दो ब्राह्मण चेहरे हैं, जबकि एक राजपूत है। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय …
UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP आज घोषित कर सकती प्रत्याशी, संभावितों में दो केंद्रीय मंत्री के साथ आठ नाम
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दस सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है और भाजपा ने पर्याप्त संख्या में नामांकन पत्र खरीदकर तैयारी कर …
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की फरियाद, दिया शीघ्र समाधान का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों को समाधान का भरोसा दिलाने के साथ ही अधिकारियों को डेडलाइन दे दी कि इनमें से कोई दोबारा आया तो सख्त कार्रवाई तय। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर उचित …
पितृ पक्ष पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पाती में लिखा, औरंगजेब ने पिता शाहजहां को पानी के लिए तरसाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर सोमवार को प्रकाशित होने वाली इस बार की पाती आज बेहद चर्चा में हैं। उन्होंने पितृ पक्ष पर अपनी पाती में औरंगजेब और शाहजहां का उदाहरण दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के मौके पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी। उन्होंने पितृ पक्ष को अतीत …
यूपी के 57,600 गांवों में खुली डिजिटल लाइब्रेरी, सीएम योगी बोले- बच्चों के द्वार तक पहुंच रही ‘ज्ञान की रोशनी’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण क्षेत्रों में आए बदलाव से अवगत कराते हुए कहा कि अब शहर की दूरी पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकती। प्रदेश के 57,600 गांवों तक डिजिटल लाइब्रेरी पहुंचने से ज्ञान का डिजिटल द्वार खुला है। संसाधन करीब आए तो सपनों की राह भी आसान हुई …
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …



