
देहरादून । देहरादून लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित की गयी चारधाम यात्रा मंगलवार को फिर शुरू कर दी गयी। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा मार्गों की आवश्यक समीक्षा के बाद चारधाम यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया गया है।चारधाम यात्रा को सोमवार को स्थगित किया गया था।

गढ़वाल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आयुक्त ने यात्रियों से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर भारी वर्षा, भूस्खलन या अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होता है, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों या श्होल्डिंग एरियाश् में ही रुकें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्वरूप ने कहा कि सभी विभागों को मौसम की स्थिति तथा यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
PM आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए अखिलेश, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए भरी हुंकार.
नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन जारी है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता संसद से मार्च करते हुए 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर पहुंच गए। वहीं, इस प्रदर्शन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव …
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का संचालन फिर शुरू, श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग दोबारा खोले गए
देहरादून । देहरादून लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित की गयी चारधाम यात्रा मंगलवार को फिर शुरू कर दी गयी। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा मार्गों की आवश्यक समीक्षा के बाद चारधाम यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया गया है।चारधाम यात्रा को सोमवार को स्थगित किया गया था। गढ़वाल …
किसानों के दिल्ली मार्च के बीच पीएम मोदी का भरोसा, बोले- एफटीए में किसानों के हित सर्वोपरि
नयी दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के किसानों के प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली कूच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत द्वारा किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किसानों के हितों …
मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित
नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित रही। नीट पेपर लीक, छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित …
चलो संसद मार्च के बाद एक्शन में सरकार, जेपी नड्डा ने RML और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचकर घायल प्रदर्शनकारियों का जाना हाल
नयी दिल्ली । चलो संसद मार्च के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को राम मनोहर लोहिया ( आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से मुलाकात कर घायलों के इलाज और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं …
Rahul Gandhi ने सरकार पर साधा निशाना “PM मोदी माफी मांगें और इस्तीफा दें, अमित शाह भी पद छोड़ें”
नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों के कई नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर प्रदर्शनकारियों पर कथित बल प्रयोग का मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं ने छात्रों के खिलाफ सोमवार को हुई कार्रवाई को लेकर सदन में चर्चा की अनुमति देने का आग्रह किया। सूत्रों …
अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, “प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई हो रही, मंत्री पर क्यों नहीं..?”
नयी दिल्ली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन संबंधित मंत्री के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही। उन्होंने सवाल किया कि आखिर मंत्री …
Sikkim Tunnel Accident: PM मोदी ने CM तमांग से की बात, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बातचीत कर नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग ढहने की घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय …
प्रदर्शन हिंसा में 4 FIR दर्ज, पुलिस बल प्रयोग मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल
नयी दिल्ली । राजधानी दिल्ली में 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और अन्य घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब तक चार प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में दो और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार, ये मामले संसद …


