
हरिद्वार। सावन माह के साथ ही वीरवार को कांवड़ यात्रा शुरू हो गयी जिसमें करीब एक पखवाड़े तक विभिन्न राज्यों के करोड़ों शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों में पहुंचेंगे। हर साल होने वाली इस यात्रा में सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं और वहां से गंगा जल लेकर उससे अपने गांव या घर के शिवालय में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस दौरान हरिद्वार भगवामय नजर आता है और हर तरफ श्बम बम भोलेश् की गूंज सुनाई देती है।

अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी के अनुसार, शिव को जल अतिप्रिय है, इसलिए शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल ले जाकर अपने शिवालयों मे शिव का जलाभिषेक करते हैं। अधिकारियों को इस यात्रा में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के हरिद्वार पंहुचने की उम्मीद है जिसे देखते हुए प्रशासन ने उनकी सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर तमाम आला अधिकारी बैठकें कर सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा कर चुके हैं जबकि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ भी यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर समन्वय स्थापित किया गया है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान पहली बार सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए श्साइबर कमांडोश् तैनात किए गए हैं, जो भ्रामक, फर्जी और एआई से निर्मित वीडियो पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य भ्रामक वीडियो को 36 घंटे के भीतर, जबकि एआई निर्मित फर्जी वीडियो को लगभग तीन घंटे के भीतर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि इसके लिए सोशल मीडिया मंचों और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। एसएसपी ने बताया कि कावंड यात्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ मेला शुरू होने से पूर्व ही बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंचने लगे थे। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून और विभिन्न विकास कार्यों के चलते मेला प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौतियां हैं। दीक्षित ने कहा कि एक ओर राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, तो दूसरी ओर कुंभ-2027 की तैयारियां भी जारी हैं और इन परिस्थितियों के बीच करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले को लेकर सभी विभागों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा तथा विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बीच, नीलकंठ महादेव क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही एवं छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, इनमें से चार विद्यालय वीरवार से 11 अगस्त तक जबकि 14 अन्य पांच अगस्त से 11 अगस्त तक बंद रखे जाएंगे।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी की राष्ट्रपति को चिट्ठी, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रोकने की मांग
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को चिट्ठी लिखी है। चिट्टी में राहुल ने लिखा है कि 19 साल की अंकिता भंडारी ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद …
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का घर बसाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के अपने संकल्प को निरंतर सिद्ध कर रही है। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन व जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।प्रदेश भर में इस कल्याणकारी योजना के तहत अब तक कुल …
कसारी-मसारी की पहचान को मिटाएगी योगी सरकार, अतीक का गढ़ ‘कृष्ण पुरी’ के नाम से जाना जाएगा, सीएम का एलान
त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर विशेष जोर.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आगामी दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध, सुरक्षित और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए तैयारियों में जुट गई है। त्योहारों के दौरान घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम पर …
नेपाल में देखी गई शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, लखनऊ पुलिस ने घोषित किया है ईनाम
यूपी चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा दांव, OBC के छोटे जातीय समूहों के बीच बड़े चेहरे उतारेगी पार्टी.
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा फोकस ओबीसी वोटबैंक पर कर रही है। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने चुनावी राज्यों में दिग्गज नेताओं को विधान सभा क्षेत्रों में उतारकर पांच हजार से कम वोटों वाली यानी छोटे जातीय समूह वाली जातियों …
अभिजीत दिपके बोले- ‘हो जाओ तैयार’, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से CJP निकालेगी तिरंगा यात्रा.
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली में CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालने की बात कही है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए ये भी अपील की कि जो लोग …
उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे.
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन होना है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं और आगे की प्रक्रिया से जुड़े …




