बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने ‘Singham Again’ पर शुरू किया काम | BOLLYWOOD UPDATE

Ajay Devgn and Rohit Shetty begin work on Singham Again, actor opens up  about the script

दृश्यम 2 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अजय देवगन ने सिंघम के तीसरे पार्ट के लिए फिर से रोहित शेट्टी के साथ हाथ मिला लिया है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की। रोहित के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अजय ने लिखा, रोहित शेट्टी के सिंघम अगेन के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की। मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी है वह आग है। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी। रोहित ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी सिंघम अगेन का हिस्सा होंगी। सिंघम अगेन से पहले अजय और रोहित कई बार साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की दो हिट फिल्में दी हैं। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रोहित के निर्देशन में बनी दोनों ही फिल्मों में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाई थी।
गौरतलब है कि वर्ष 2011 में सिघम फ्रैचाइजी की पहली फिल्म सिघम प्रदर्शित हुयी। इसके बाद वर्ष 2014 में सिघम का सीक्वल सिघम रिटर्न्स रिलीज हुयी थी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button