Editor's PickMain Storiesताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुडबॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से तीन संदिग्ध हिरासत में, फिल्मी सितारों की सुरक्षा पर चिंता

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। राजस्थान पुलिस ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। संदिग्धों में हरियाणा के सोनीपत का रेहान, बिहार के बेगूसराय का रहने वाला रितिक और एक नाबालिग शामिल है। उन्हें मुंबई पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

रविवार शाम हुई इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच मुंबई अपराध शाखा को सौंप दी है। कोटा पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में संदिग्धों के वारदात के बाद ट्रेन से भागने और जयपुर से बस के जरिए दिल्ली पहुंचकर नेपाल जाने की योजना की बात सामने आई है। पुलिस ने उनके कब्जे से कोई हथियार बरामद नहीं किया है। हमले के पीछे की वजह और अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है। गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनके हाथ, कंधे और सीने पर पट्टियां दिखाई दे रही हैं। शिंदे रविवार देर रात अभिनेता के आवास पर उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। अभिनेता की मां और फिल्म निर्माता आयशा श्रॉफ भी इस दौरान मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने अब तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां इस दावे सहित सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। गोलीबारी की घटना पर फिल्म जगत की हस्तियों ने भी चिंता जताई है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे स्तब्ध करने वाला और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ का सुरक्षित बच जाना राहत की बात है, लेकिन उनके चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मामले को गंभीरता से लेने की अपेक्षा जताई। अभिनेता रणवीर शौरी ने भी घटना को हैरान करने वाला और घृणित बताते हुए मुंबई पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इस मामले में किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। फिल्म कर्मियों के संगठन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भी गोलीबारी की निंदा की है। संगठन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। बयान में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के साथ दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की गई। एफडब्ल्यूआईसीई ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद इस तरह की एक और वारदात बेहद चिंताजनक है। संगठन ने महाराष्ट्र सरकार और पुलिस से फिल्म उद्योग की हस्तियों के लिए अधिक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर हमले की साजिश, कथित गिरोह से संबंध और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।  …

Like us share us

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में …

Like us share us

सीएम योगी ने अखिलेश के अयोध्या आगमन पर रखी दी शर्त, दीपोत्सव के दिन ही एलान से बढ़ा सियासी पारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मंच से विपक्ष को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं। सीएम योगी का यह बयान तब सामने आया, जब अखिलेश यादव ने अयोध्या आने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के …

Like us share us

वोट चोरी पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा, लोकतंत्र से खिलवाड़ के हर दिन हो रहे नए खुलासे

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर‘वोट चोरीश्के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी ने …

Like us share us

AI के क्षेत्र में सही दिशा में भारत, कंपनियां बढ़ा रहीं इस्तेमाल: ओरेकल

लास वेगास । ओरेकल इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जापान एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की क्लाउड सेवा नेटसुइट के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय कंपनियां कृत्रिम मेधा (ए.आई.) के प्रायोगिक इस्तेमाल से आगे बढ़कर अब इसे बड़े स्तर पर अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को इसके वास्तविक लाभ …

Like us share us

चीन का दुनिया के 91 देशों में जासूसी नेटवर्क, विदेशों में बनाए 1250 अवैध गुप्त पुलिस केंद्र

बीजिंग स्पेन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स की नई रिपोर्ट श्ए फॉर्मूला फॉर रिप्रेशनश् में चीन के विदेशों में फैले कथित निगरानी तंत्र को लेकर कई गंभीर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 91 देशों में चीन से जुड़े करीब 1,250 सामुदायिक संगठन ऐसे हैं, जिन्हें संदिग्ध पुलिस केंद्रों के मुखौटे के रूप …

Like us share us

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, सीएए के सभी पात्र आवेदकों को 31 दिसंबर तक मिलेगी नागरिकता

अरनघाटा । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वादा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत सभी पात्र आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने कानून को लागू करने में सहयोग नहीं किया, जिसके कारण …

Like us share us

अयोध्या में शोभायात्रा पर इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल, धार्मिक सद्भाव का दिया संदेश

लखनऊ । राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी और उनकी बस्ती के लोगों ने शनिवार को अयोध्या के पंजीटोला इलाके से गुजर रही शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। अंसारी ने कहा कि वह सभी त्योहारों में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बस्ती के लोगों के साथ मिलकर दोपहर …

Like us share us

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर यूएस में हिरासत में, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया

नयी दिल्ली । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। उसका असली नाम हरिचंद जाट बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने उसे कैलिफोर्निया में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) …

Like us share us

अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन

लखनऊ । अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पवन पांडे ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने के आसार हैं जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। अयोध्या से एक …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button