
विजय कुमार निगम वाराणसी:- भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल भव्य राम मंदिर का ही निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि यहां ‘राम राज्य’ का भी निर्माण हुआ है। आज प्रदेश की गली-गली में हर महिला निर्भय होकर जा सकती है। पतन की स्थिति से निकलकर उत्तर प्रदेश आज शिखर पर पहुंच चुका है और देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

उपराष्ट्रपति शनिवार को वाराणसी में आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उत्तर प्रदेश का योगदान नौ प्रतिशत है और वर्ष 2029 की निर्धारित समयसीमा से पहले ही उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में अवश्य उभरेगा।
उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी के साथ अपने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि हमारा नाता 20 वर्ष से अधिक पुराना है। वर्ष 1998 में जब हम दोनों संसद में अगल-बगल बैठते थे, तब एक-दूसरे के भाषणों को बड़े स्नेह से सुनते थे। जैसे तमिलनाडु में कामराज थे, वैसे ही आज उत्तर प्रदेश के लिए योगी महाराज विराजमान हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर अयोध्या के भव्य दीपोत्सव और पिछले वर्ष रामेश्वरम् में संगमम् के चौथे संस्करण के समापन समारोह में शामिल होने के अनुभवों को भी साझा किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि काशी तमिल संगमम् का पांचवां संस्करण संत तिरुवल्लुवर और उनके अमर ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ को समर्पित है। तिरुक्कुरल केवल तमिल भाषियों की विरासत नहीं, बल्कि पूरी मानवता की अमानत है। चेन्नई स्थित केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के प्रयासों से 10 विदेशी भाषाओं सहित कुल 50 भाषाओं में तिरुक्कुरल का अनुवाद प्रकाशित हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में एक कर्मयोगी प्रधानमंत्री बैठे हैं और उत्तर प्रदेश में ‘मुझे कुछ नहीं चाहिए’ कहने वाले एक विरक्त भगवाधारी योगी विराजमान हैं। इनके कालखंड में तमिल और तिरुक्कुरल का वैभव विश्व स्तर पर बढ़ रहा है। हाल ही में ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित तिरुक्कुरल भेंट किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत को अंग्रेजों ने एक देश बनाया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में तमिलनाडु में चेर, चोल, पांड्य, पल्लव और कोयंबटूर बेल्ट के कोंगुनाडु जैसे राजनीतिक विभाजन होने के बावजूद हम भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से सदैव एक थे।
उन्होंने कहा कि हमारी भाषाएं, पूजा प्रणाली और संस्कृति अनेक हो सकती हैं, लेकिन हमारा चिंतन, सभ्यता और राष्ट्र भाव एक है। आसेतु हिमाचलम्, गंगा से कावेरी और गुजरात से अरुणाचल तक हमारा लक्ष्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ है। हमें अपनी मां, मातृभाषा और धर्म के साथ-साथ हर भाषा को स्नेह से देखना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि तमिलनाडु में कामराज और मुत्तुरामलिंग तेवर के बाद राष्ट्रीयता को प्रमुखता देने वाला कोई नेता नहीं हुआ। उन्होंने संगमम् में आए 1,400 प्रतिभागियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर तमिलनाडु लौटें और प्रांत को राष्ट्रीयता की ओर आगे बढ़ाएं।
उन्होंने काशी को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बताते हुए कहा कि हर तमिल घर में काशी यात्रा और महादेव के दर्शन का सपना होता है। 450 वर्ष पहले नाट्टुकोट्टई के नगरत्तार और सदियों पहले तमिल बुनकर यहां आकर बसे। महाकवि सुब्रमण्य भारती ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा काशी में बिताया और काशी के विद्वानों की वाणी को कांची में सुनने के उपकरण की जो दूरगामी कल्पना की थी, वह आज साकार हो रही है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने से दुनिया की कोई शक्ति नहीं रोक सकती। विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक शक्ति नहीं, बल्कि अपनी सभ्यता और विरासत की महानता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करना है।
उन्होंने कहा कि आज जब विश्व युद्ध, टकराव, आर्थिक और पर्यावरणीय संकट से जूझ रहा है, तब भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ और तमिल कवि कणियन पूंगुंड्रनार की पंक्ति ‘यादुम ऊरे यावरुम केळिर’ (सारा जगत हमारा है) की भावना मानवता को राह दिखाती है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जिस विभाग में रहते हैं, वहां अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की दूरगामी दृष्टि के अनुरूप एक दिन गंगा और कावेरी का संगम अवश्य साकार होगा।
CM योगी: काशी में गंगा और तमिलनाडु में कावेरी, पर संस्कारों की धारा एक
विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र किसी एक नक्शे से नहीं बनता, बल्कि उन पुलों से बनता है जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं। काशी में मां गंगा हैं और तमिलनाडु में कावेरी, लेकिन दोनों के तटों पर बहने वाली संस्कार की धारा एक ही है। भाषाएं अलग-अलग हैं पर …
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: CM योगी के नेतृत्व में उ.प्र. में आया ‘राम राज्य’
विजय कुमार निगम वाराणसी:- भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल भव्य राम मंदिर का ही निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि यहां ‘राम राज्य’ का भी निर्माण हुआ है। आज प्रदेश की गली-गली में हर महिला निर्भय होकर जा सकती …
Delimitation Bill पास हुआ तो यूपी में 650 तक हो सकती हैं विधानसभा सीटें, अमित शाह ने बताई पूरी योजना
नयी दिल्ली महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक भी संसद में पेश करने जा रही है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा के साथ राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की अधिकतम संख्या बढ़ाने की योजना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी …
CM योगी : UP के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें
बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी 80 लोकसभा सदस्यों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले …
Delimitation Bill लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के खिलाफ, देश को नुकसान होगा: खरगे
नयी दिल्ली विपक्षी गठबंधन इंडिया ने लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पास सत्ता बनाए रखने तथा लोकतंत्र को खत्म करने …
पीएम मोदी: महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे
नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की राह में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी। संसद में सोमवार को परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से पहले श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो …
PM मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी पर कांग्रेस का हमला, लगाए गंभीर आरोप
नयी दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी ने अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भागीदारी और गतिविधियों पर पर्दा डालने का काम किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स …
कश्मीर में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे
श्रीनगर कश्मीर में तापमान लगातार गिर रहा है और श्रीनगर में लगातार पांचवीं रात इस मौसम की अब तक की सबसे कम तापमान वाली रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान में बुधवार रात …
छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल
छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी …
सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र …



