Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

CM योगी : UP के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें

बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी 80 लोकसभा सदस्यों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में बातचीत में प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे संसद और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम इस बात के लिए आभारी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पहले ही पारित हो चुका है। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2029 में इसे लागू करने का रास्ता साफ कर दिया है। इसके तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी। इससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। परिसीमन को लेकर दक्षिणी राज्यों की ओर से जताई जा रही चिंताओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा और राज्यों में सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा, इस परिसीमन विधेयक की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परिसीमन को लेकर दक्षिणी राज्यों की ओर से जो चिंताएं जताई जा रही हैं, उनका समाधान किया जाएगा। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर राज्यों में सीटों की संख्या का मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा। इसी दायरे में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। वहीं, शुरुआती 15 वर्षों के लिए महिलाओं को बारी-बारी से आरक्षण देने की प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के माध्यम से लागू करने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने कहा, देश की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों में बदलाव किए बिना भारत की आधी आबादी को संसद और राज्य विधानसभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 सांसदों से प्रस्तावित विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने और समृद्ध एवं विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा, मैं उत्तर प्रदेश के सभी माननीय सांसदों से अपील करता हूं कि वे इस विधेयक का समर्थन करें और वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करने में योगदान दें। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी केंद्र सरकार द्वारा 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने से पहले आई है। संकेत हैं कि सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 का नया या संशोधित प्रारूप पेश कर सकती है, ताकि इसे वर्ष 2029 के आम चुनाव से पहले लागू किया जा सके। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को प्रस्तावित है। सरकार ने कहा है कि दोनों सदनों की बैठक आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए बुलाई गई है। हालांकि, विधायी कार्यसूची की विस्तृत जानकारी अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। संसद ने वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इसके क्रियान्वयन को जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया था। इससे पहले, संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 सहित विधायी प्रस्तावों का एक पैकेज 17 अप्रैल को लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा था। संविधान संशोधन विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। इसे पारित कराने के लिए जरूरी 352 वोट नहीं मिल सके थे। इसके बाद सरकार ने प्रस्ताव वापस ले लिया था।

CM योगी: काशी में गंगा और तमिलनाडु में कावेरी, पर संस्कारों की धारा एक

विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र किसी एक नक्शे से नहीं बनता, बल्कि उन पुलों से बनता है जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं। काशी में मां गंगा हैं और तमिलनाडु में कावेरी, लेकिन दोनों के तटों पर बहने वाली संस्कार की धारा एक ही है। भाषाएं अलग-अलग हैं पर …

Like us share us

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: CM योगी के नेतृत्व में उ.प्र. में आया ‘राम राज्य’

विजय कुमार निगम वाराणसी:- भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल भव्य राम मंदिर का ही निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि यहां ‘राम राज्य’ का भी निर्माण हुआ है। आज प्रदेश की गली-गली में हर महिला निर्भय होकर जा सकती …

Like us share us

Delimitation Bill पास हुआ तो यूपी में 650 तक हो सकती हैं विधानसभा सीटें, अमित शाह ने बताई पूरी योजना

नयी दिल्ली महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक भी संसद में पेश करने जा रही है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा के साथ राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की अधिकतम संख्या बढ़ाने की योजना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी …

Like us share us

CM योगी : UP के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें

बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी 80 लोकसभा सदस्यों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले …

Like us share us

Delimitation Bill लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के खिलाफ, देश को नुकसान होगा: खरगे

नयी दिल्ली विपक्षी गठबंधन इंडिया ने लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पास सत्ता बनाए रखने तथा लोकतंत्र को खत्म करने …

Like us share us

पीएम मोदी: महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की राह में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी। संसद में सोमवार को परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से पहले श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो …

Like us share us

PM मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी पर कांग्रेस का हमला, लगाए गंभीर आरोप

नयी दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी ने अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भागीदारी और गतिविधियों पर पर्दा डालने का काम किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स …

Like us share us

कश्मीर में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे

श्रीनगर कश्मीर में तापमान लगातार गिर रहा है और श्रीनगर में लगातार पांचवीं रात इस मौसम की अब तक की सबसे कम तापमान वाली रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान में बुधवार रात …

Like us share us

छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल

छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी …

Like us share us

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button