
नयी दिल्ली महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक भी संसद में पेश करने जा रही है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा के साथ राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की अधिकतम संख्या बढ़ाने की योजना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि विधेयक पारित होने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की अधिकतम सीटों की सीमा 500 से बढ़ाकर करीब 650 की जा सकती है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। प्रस्तावित बदलाव से भविष्य में राज्य में विधायकों की संख्या बढ़ाने का रास्ता खुल सकता है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग् पर पोस्ट कर 132वें संविधान संशोधन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

गृह मंत्री के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 170(1) में संशोधन करके राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सीटों की सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव है। इससे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि यूपी में तत्काल 650 सीटें हो जाएंगी। मौजूदा 403 सीटों में बदलाव के लिए आगे परिसीमन और संबंधित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। गृह मंत्री ने कहा कि महिलाओं को जनप्रतिनिधित्व में मजबूत भागीदारी दिलाना मोदी सरकार का संकल्प रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। शाह के अनुसार, प्रस्तावित बदलाव लागू होने से महिलाओं को विधायी संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। इससे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की नीतियों को ज्यादा समावेशी बनाने में मदद मिलेगी। लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से नीति निर्माण, कानून बनाने और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के निर्धारण में भी उनकी भूमिका मजबूत होगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस पहल का समर्थन करने की अपील की है। महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक होगी और 3 दिसंबर तक दोनों सदनों की कार्यवाही चलने की संभावना है। सरकार का प्रयास है कि विशेष सत्र में इन विधेयकों पर चर्चा कराकर संवैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। इससे पहले अप्रैल में भी सरकार ने विधेयक पारित कराने की कोशिश की थी, लेकिन विपक्ष के विरोध और सदन में पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने के कारण प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका था। विधानसभा की अधिकतम सीटों की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि भविष्य में परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ती है, तो निर्वाचन क्षेत्रों का नया निर्धारण करना होगा। इसके साथ ही महिला आरक्षण लागू होने पर विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या भी बढ़ सकती है। अब सबकी नजर संसद के विशेष सत्र और विधेयक के प्रावधानों पर है।
CM योगी: काशी में गंगा और तमिलनाडु में कावेरी, पर संस्कारों की धारा एक
विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र किसी एक नक्शे से नहीं बनता, बल्कि उन पुलों से बनता है जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं। काशी में मां गंगा हैं और तमिलनाडु में कावेरी, लेकिन दोनों के तटों पर बहने वाली संस्कार की धारा एक ही है। भाषाएं अलग-अलग हैं पर …
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: CM योगी के नेतृत्व में उ.प्र. में आया ‘राम राज्य’
विजय कुमार निगम वाराणसी:- भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल भव्य राम मंदिर का ही निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि यहां ‘राम राज्य’ का भी निर्माण हुआ है। आज प्रदेश की गली-गली में हर महिला निर्भय होकर जा सकती …
Delimitation Bill पास हुआ तो यूपी में 650 तक हो सकती हैं विधानसभा सीटें, अमित शाह ने बताई पूरी योजना
नयी दिल्ली महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक भी संसद में पेश करने जा रही है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा के साथ राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की अधिकतम संख्या बढ़ाने की योजना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी …
CM योगी : UP के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें
बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी 80 लोकसभा सदस्यों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले …
Delimitation Bill लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के खिलाफ, देश को नुकसान होगा: खरगे
नयी दिल्ली विपक्षी गठबंधन इंडिया ने लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पास सत्ता बनाए रखने तथा लोकतंत्र को खत्म करने …
पीएम मोदी: महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे
नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की राह में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी। संसद में सोमवार को परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से पहले श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो …
PM मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी पर कांग्रेस का हमला, लगाए गंभीर आरोप
नयी दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी ने अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भागीदारी और गतिविधियों पर पर्दा डालने का काम किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स …
कश्मीर में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे
श्रीनगर कश्मीर में तापमान लगातार गिर रहा है और श्रीनगर में लगातार पांचवीं रात इस मौसम की अब तक की सबसे कम तापमान वाली रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान में बुधवार रात …
छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल
छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी …
सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र …



