Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

Delimitation Bill लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के खिलाफ, देश को नुकसान होगा: खरगे

नयी दिल्ली विपक्षी गठबंधन इंडिया ने लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पास सत्ता बनाए रखने तथा लोकतंत्र को खत्म करने के मकसद से ये विधेयक ला रही है। इसने यह भी कहा कि ये विधेयक अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के हितों क खिलाफ हैं तथा इनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आवास पर आयोजित विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं की की बैठक के बाद संवाददाताओं कहा कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा सत्ता को अपने हाथ में केंद्रित रखने की है और इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होगी।  खरगे ने कहा कि संविधान में आरक्षण से संबंधित प्रावधानों के तहत लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ने पर अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी)के लिए आरक्षित सीटों की संख्या में भी उसी अनुपात में वृद्धि होनी चाहिए थी, लेकिन प्रस्तावित विधेयकों में इन वर्गों के हितों का उचित ध्यान नहीं रखा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि ताजा जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन किया जाता है तो एससी और एसटी समुदायों की हिस्सेदारी बढ़ सकती है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं चाहती और इन वर्गों को उनका उचित प्रतिनिधित्व देने से बच रही है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व में निष्पक्ष परिसीमन की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ज्ञानेश कुमार तो अपराधी की श्रेणी में आते हैं।श्श् उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर में हुए परिसीमन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय कर सकती है। उनके मुताबिक, सामान्य सीटों को आरक्षित और आरक्षित सीटों को सामान्य सीटों में बदलने की आशंका भी है। खरगे ने मतदाता सूची से 10 करोड़ से अधिक लोगों के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए कहा कि अब परिसीमन की जिम्मेदारी भी ज्ञानेश कुमार के हाथों में दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस साल अप्रैल में संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने में विफल रहने के बाद सरकार ने विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश की। खरगे ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) को तोड़ने की कोशिशें भी इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित विधेयकों से देश को बड़ा नुकसान हो सकता है और लोकतंत्र कमजोर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सत्ता को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि सरकार को फिर से पर्याप्त बहुमत मिल गया तो संविधान में भी बदलाव किए जा सकते हैं। खरगे ने कहा, हम इस संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करेंगे। यह विधेयक एससी और एसटी के हित में नहीं है और लोकतंत्र को खत्म करने की दिशा में उठाया गया कदम है। हम सभी विपक्षी दल मिलकर इसका विरोध करेंगे। इससे पहले, संसद में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी के बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं ने शनिवार को खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर बैठक कर अपनी रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रस्तावित विधेयकों के विभिन्न प्रावधानों, उनके संवैधानिक एवं राजनीतिक प्रभावों और संसद में सरकार की पहल का विरोध करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और जयराम रमेश, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। द्रमुक, आम आदमी पार्टी और बीजू जनता दल को भी बैठक में आमंत्रित किया गया था, हालांकि इन तीनों दलों का कोई प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हुआ। द्रमुक ने महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयकों का समर्थन करने का फैसला किया है। उसके इस रुख से सरकार को संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में मदद मिल सकती है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के उद्देश्य से सदनों की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव किया है। इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 650 किए जाने का प्रावधान है। प्रस्ताव में नए परिसीमन के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों के आवंटन को वर्ष 2051 तक यथावत रखने की बात भी कही गई है। सरकार का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करना है। इसी उद्देश्य से संसद के विशेष सत्र में तीन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत परिसीमन आयोग के गठन से संबंधित प्रावधान किए जाने हैं। वहीं, संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण का प्रावधान होगा। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित कानूनों में आवश्यक बदलाव के लिए एक अलग विधेयक भी पेश किया जाएगा।

CM योगी: काशी में गंगा और तमिलनाडु में कावेरी, पर संस्कारों की धारा एक

विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र किसी एक नक्शे से नहीं बनता, बल्कि उन पुलों से बनता है जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं। काशी में मां गंगा हैं और तमिलनाडु में कावेरी, लेकिन दोनों के तटों पर बहने वाली संस्कार की धारा एक ही है। भाषाएं अलग-अलग हैं पर …

Like us share us

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: CM योगी के नेतृत्व में उ.प्र. में आया ‘राम राज्य’

विजय कुमार निगम वाराणसी:- भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल भव्य राम मंदिर का ही निर्माण नहीं हुआ है, बल्कि यहां ‘राम राज्य’ का भी निर्माण हुआ है। आज प्रदेश की गली-गली में हर महिला निर्भय होकर जा सकती …

Like us share us

Delimitation Bill पास हुआ तो यूपी में 650 तक हो सकती हैं विधानसभा सीटें, अमित शाह ने बताई पूरी योजना

नयी दिल्ली महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक भी संसद में पेश करने जा रही है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा के साथ राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की अधिकतम संख्या बढ़ाने की योजना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी …

Like us share us

CM योगी : UP के सभी 80 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करें

बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी 80 लोकसभा सदस्यों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले …

Like us share us

Delimitation Bill लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के खिलाफ, देश को नुकसान होगा: खरगे

नयी दिल्ली विपक्षी गठबंधन इंडिया ने लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पास सत्ता बनाए रखने तथा लोकतंत्र को खत्म करने …

Like us share us

पीएम मोदी: महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की राह में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी। संसद में सोमवार को परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से पहले श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो …

Like us share us

PM मोदी, शाह और योगी की तिकड़ी पर कांग्रेस का हमला, लगाए गंभीर आरोप

नयी दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी ने अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भागीदारी और गतिविधियों पर पर्दा डालने का काम किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स …

Like us share us

कश्मीर में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे

श्रीनगर कश्मीर में तापमान लगातार गिर रहा है और श्रीनगर में लगातार पांचवीं रात इस मौसम की अब तक की सबसे कम तापमान वाली रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान में बुधवार रात …

Like us share us

छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल

छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी …

Like us share us

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button