ताजा खबरेबड़ी खबरराज्य

बंगाल में नामांकन के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या | LATEST NEWS

कोलकाता पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही हिंसा भड़क उठी है। शुक्रवार रात को मुर्शिदाबाद के खरग्राम में बदमाशों ने एक  कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में जहां एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं इस घटना में एक महिला समेत चार कांग्रेस कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं।  मृतक का नाम फूलचांद शेख है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं इस घटना पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। कल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं। 

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चैधरी ने कहा, मुर्शिदाबाद के खारग्राम में कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, पंचायत चुनाव को देखते हुए यह हुआ है। हत्या के आरोपी को खारग्राम प्रशासन का संरक्षण मिला जिसके बाद इस हत्या को अंजाम दिया गया। हम इसे लेकर प्रदर्शन करेंगे। तृणमूल कांग्रेस बुलेट निर्वाचन चाहती है या बैलेट निर्वाचन? हम तृणमूल कांग्रेस को यह खून की राजनीति नहीं करने देंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button