
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसदों की बगावत के बीच अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए चुने हुए प्रतिनिधियों को बांटने की कोशिशें की जा रही हैं।alwar news

मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि यहां सांसदों को तोड़ने की कोशिशें चल रही हैं, सत्ता के लिए राजनीति जोरों पर है। मेरा मानना है कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से ज्यादा जनता को इन सब बातों पर ध्यान देना चाहिए। एक पुरानी कहावत है कि जब स्वाभिमान खत्म हो जाता है, तो सिर्फ जिंदा लाशें ही बचती हैं।



