
बांदा, (Soochana Sansar)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई के प्रस्तावित बांदा दौरे को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। हालांकि, पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तैयारियों की रफ्तार पर असर डाला है। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड और पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज के जनसभा स्थल पर जलभराव होने के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू करा दिए हैं। बारिश के कारण पुलिस लाइन स्थित प्रस्तावित हेलीपैड और पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज के जनसभा स्थल पर भारी जलभराव हो गया। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया और तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए।

प्रशासन ने पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू कराया। वहीं, मैदान में कीचड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थल को उपयोगी बनाने के लिए गिट्टी, बालू और ईंट डलवाई जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट को भी दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया गया है। सड़क किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए कई अस्थायी दुकानें और झोपड़ियां बुलडोजर से हटाई गईं। मार्ग में बाधा बन रहे पेड़ों की छंटाई और कुछ स्थानों पर कटाई भी कराई गई। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद प्रभावित रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी पेड़ों की कटाई और आजीविका प्रभावित होने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि मौसम की चुनौती के बावजूद कार्यक्रम को सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
सीएम योगी के बांदा दौरे से पहले बारिश बनी चुनौती,हेलीपैड और जनसभा स्थल पर भरा पानी
बांदा, (Soochana Sansar)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई के प्रस्तावित बांदा दौरे को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। हालांकि, पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तैयारियों की रफ्तार पर असर डाला है। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड और पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज के जनसभा स्थल पर जलभराव …
लखनऊ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,बोले, गौ माता के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी
लखनऊ (Soochana Sansar)। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। यहां वह 81 दिन के अपने गोविधि (गोरक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत आए हैं। सबसे पहले उन्होंने माता चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में भक्त उनका स्वागत कर रहे हैं। वह फैजुल्लागंज में भजन संध्या कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। …
EV क्रय सब्सिडी योजना से उ.प्र. में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली रफ्तार, आवेदन के मामले में लखनऊ सबसे आगे
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण एवं मोबिलिटी प्रोत्साहन नीति-2022 का प्रभाव प्रदेशभर में तेजी से दिखाई दे रहा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ईवी क्रय सब्सिडी योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में लोगों की रुचि इलेक्ट्रिक वाहनों में लगातार …
भारतीय वायु सेना ने Global Air Power Ranking 2026 में चीन को पीछे छोड़ दिया..!
विश्व की सैन्य विमानन क्षमता का सबसे व्यापक आकलन मानी जाने वाली आधुनिक सैन्य विमान निर्देशिका यानि World Directory of Modern Military Aircraft की ताजा वैश्विक वायु शक्ति रैंकिंग ने दुनिया के सामरिक समीकरणों पर नई बहस छेड़ दी है। हम आपको बता दें कि Top 10 countries in Global Air Powers Ranking 2026 की …
अमरनाथ यात्रा: प्राकृतिक शिवलिंग हुए विलीन, फिर भी ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ कतार में 3 लाख श्रद्धालु
राम मंदिर से चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार 8 लोगों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी..!
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के परिसर के मंदिरों से चढ़ावा और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं के चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार आठ लोगों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अविनाश शुक्ला से पहले पूछताछ कर चुकी अयोध्या पुलिस ने बुधवार को तीन अन्य को रिमांड पर लिया है। विवेचना अधिकारी सीओ आशुतोष …
उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दक्ष बनाने में जुटी योगी सरकार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक, उद्योगों की आवश्यकताओं तथा रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय …
योगी सरकार बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र, IIT दिल्ली का लेगी सहयोग
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गो संरक्षण अभियान को आईआईटी दिल्ली की टेक्नोलॉजी से नई गति मिलने वाली है। आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर और विशेषज्ञों की टीम यूपी में बड़े पैमाने पर बायोगैस संयंत्र स्थापित करने में तकनीकी सहयोग करेगी। इससे प्रदेश के हर जिले में मॉडल विलेज का सपना साकार होगा। गो …
मुख्यमंत्री योगी के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे
विजय कुमार निगम प्रतापगढ़:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों विभिन्न योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें मिली सौगात: ● श्रद्धा पांडेय- बिहार लोकसेवा आयोग की बीपीएससी परीक्षा की टॉपर को आईपैड ●शिवम यादव- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र ● मीनू कुमारी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के …




