Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

सीएम योगी के बांदा दौरे से पहले बारिश बनी चुनौती,हेलीपैड और जनसभा स्थल पर भरा पानी

बांदा, (Soochana Sansar)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई के प्रस्तावित बांदा दौरे को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। हालांकि, पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तैयारियों की रफ्तार पर असर डाला है। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड और पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज के जनसभा स्थल पर जलभराव होने के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू करा दिए हैं। बारिश के कारण पुलिस लाइन स्थित प्रस्तावित हेलीपैड और पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज के जनसभा स्थल पर भारी जलभराव हो गया। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया और तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए।

प्रशासन ने पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू कराया। वहीं, मैदान में कीचड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थल को उपयोगी बनाने के लिए गिट्टी, बालू और ईंट डलवाई जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट को भी दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया गया है। सड़क किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए कई अस्थायी दुकानें और झोपड़ियां बुलडोजर से हटाई गईं। मार्ग में बाधा बन रहे पेड़ों की छंटाई और कुछ स्थानों पर कटाई भी कराई गई। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद प्रभावित रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी पेड़ों की कटाई और आजीविका प्रभावित होने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि मौसम की चुनौती के बावजूद कार्यक्रम को सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

CM योगी: दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान

विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मीयता, उल्लास और लोकमंगल की भावना का पर्व है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को उपहार देते समय प्रदेश के हुनरमंद कारीगरों और शिल्पकारों को भी याद रखें। उनकी साधना से उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प …

Like us share us

विपक्ष की अराजकता और झूठ का गांव-गांव, घर-घर देंगे जवाब: पंकज चौधरी

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह नया भारत है, यह मोदी जी का विकसित भारत है, यह विकसित संकल्प वाला भारत है। यहां किसी भी प्रकार की अराजकता और षड्यंत्रकारी राजनीति नहीं चलेगी और विपक्ष के हर झूठ और अराजकता का मुंहतोड़ जवाब …

Like us share us

सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने कहा “UGC के नए नियमों पर फिर से विचार के लिए कमेटी बनाएंगे”

नयी दिल्ली । उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी के नए नियमों पर केंद्र सरकार दोबारा विचार कर रही है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताया कि वह यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 की समीक्षा के लिए कमेटी गठित करने पर विचार कर रही …

Like us share us

विराट कोहली, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में खेली पारी को वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ इनिंग

नयी दिल्ली ।, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को अपने 38वें जन्मदिन के मौके पर चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 34 गेंदों में 43 रनों की अपनी पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी के रूप में चुना है। 38 वर्षीय कोहली क्रिकेट प्रेमी देश …

Like us share us

चुनाव आयोग ने बताया SSR का पूरा शेड्यूल, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को जारी होगी

नयी दिल्ली । भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन (एसएसआर) का पूरा टाइमलाइन घोषित कर दिया। इस प्रक्रिया का मकसद छूटे हुए और पहली बार वोटर बनने योग्य युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ना है। आयोग के अनुसार, इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट रोल 30 नवंबर तक तैयार कर लिए जाएंगे …

Like us share us

जंतर-मंतर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूर्व जज की कमेटी करेगी जांचय वीडियो और शिकायतें सौंपने के निर्देश

नयी दिल्ली । जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस की कथित ज्यादती के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इस घटना की जांच कर रही उच्चाधिकार प्राप्त समिति को अब तक पीड़ितों की ओर से बहुत कम शिकायतें मिली हैं। गुरुवार को सुनवाई के दौरान …

Like us share us

राहुल गांधी को बड़ी राहत, सिखों पर टिप्पणी मामले में एफआईआर की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

प्रयागराज । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सिख समुदाय से जुड़ी कथित विवादित टिप्पणी के मामले में बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति विक्रम डी. चैहान की …

Like us share us

शेख हसीना का बड़ा ऐलान “हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, मुझे कोई नहीं रोक सकता”

नयी दिल्ली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर अपने देश लौटने का इरादा जाहिर किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह दिसंबर में भारत से बांग्लादेश वापस जाएंगी और उनका फैसला किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा। हसीना ने कहा कि अगर उनकी किस्मत में मौत लिखी है तो वह …

Like us share us

आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए दीप्ति, सदरलैंड और सोभाना अवॉर्ड के लिए नामित

दुबई । भारत की ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया की सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और बांग्लादेशी बल्लेबाज सोभना मोस्तरी को अक्टूबर 2026 के लिए आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। भारत ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन …

Like us share us

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला, क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए सीजेपी नेता, पूछताछ में जांच अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

नयी दिल्ली । दिल्ली में सरकारी आदेशों के कथित उल्लंघन, जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन और अनाधिकृत प्रवेश के मामलों में पूछताछ के लिए सीजेपी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका राजौरी गार्डन स्थित दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। दोनों नेताओं से 13 अक्टूबर की घटनाओं को लेकर सामान्य जांच …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button