Main Storiesउत्तराखंडताजा खबरेबड़ी खबर

उत्तराखंडः आफत की बारिश और भूस्खलन! चारधाम यात्रा पर लगाई गई रोक, सुरक्षित स्थानों पर रोके गए यात्री

देहरादून । उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने चारधाम यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को भानेरपानी के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इससे यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई और प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा रोकनी पड़ी। प्रशासन ने मंगलवार को ही चारधाम यात्रा स्थगित कर दी थी और बुधवार को भी यह निर्णय जारी रखा गया। अधिकारियों का कहना है कि लगातार भूस्खलन और भारी बारिश के अलर्ट के कारण कई यात्रा मार्ग असुरक्षित हो गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा फिलहाल बंद रखी गई है। गढ़वाल मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि मौसम सामान्य होने, सभी प्रभावित मार्गों से मलबा हटने और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही चारधाम यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

केदारनाथ हाईवे भी लगातार बारिश के कारण मुंकटिया क्षेत्र में मलबा और चट्टानें गिरने से बंद हो गया। सड़क को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर संपर्क बहाल करने की कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

यात्रा कंट्रोल रूम पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। सेक्टर अधिकारियों, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को समय-समय पर निर्देश जारी किए जा रहे हैं। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने मंगलवार को बताया कि सड़क मार्ग कई जगहों पर बाधित रह सकता है। उन्होंने कहा कि मुंकटिया में पहले भी सड़क बंद हुई थी, जिसे तुरंत खोल दिया गया था, लेकिन यह इलाका अब भी संवेदनशील बना हुआ है। यहां लगातार चट्टानें गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए प्रभावित हिस्से से श्रद्धालुओं को प्रशासन की निगरानी में सुरक्षित तरीके से पार कराया जा रहा है। सेक्टर अधिकारी और बचाव दल लगातार मार्ग की निगरानी कर रहे हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी जा रही है। इस वर्ष लगातार बारिश और बार-बार हो रहे भूस्खलन का असर चारधाम यात्रा पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। इसके बावजूद अब तक 45 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 25 जुलाई तक उत्तराखंड के चारधामों में कुल 45,23,412 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में केवल 8,126 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इनमें 2,778 श्रद्धालु बद्रीनाथ, 2,475 गंगोत्री, 942 केदारनाथ और 895 श्रद्धालु यमुनोत्री पहुंचे। यात्रा शुरू होने के बाद से सबसे अधिक 15,53,525 श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे हैं। इसके बाद 14,14,590 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, 7,09,418 ने गंगोत्री और 6,49,957 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री के दर्शन किए हैं। पुलिस, जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें संवेदनशील इलाकों में पूरी तरह सतर्क हैं। सभी एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं।

यूपी में कुष्ठ दिव्यांगजनों का बड़ा सहारा बनी योगी सरकार, पहली तिमाही में 13734 लाभार्थियों को मिली पेंशन.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कुष्ठावस्था पेंशन योजना, कुष्ठ रोग से उपचार के बाद दिव्यांगता से प्रभावित लोगों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनी है। योजना …

Like us share us

प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर शिक्षा जगत नाराज, 215+ कुलपति-शिक्षाविदों ने पत्र में क्या लिखा? गोमूत्र विवाद.

लोकसभा में आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की कथित ‘गोमूत्र एक्सपर्ट’ टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में 215 से अधिक कुलपतियों, पूर्व कुलपतियों और शिक्षाविदों ने संयुक्त रूप से एक खुला पत्र जारी कर टिप्पणी की निंदा की है। पत्र में कहा गया है …

Like us share us

लखनऊ में कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों से सोशल मीडिया तक रहेगी निगरानी, राजधानी में पुलिस अलर्ट.

श्रावण मास की शुरुआत और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। प्रमुख शिवालयों, कांवड़ यात्रा मार्गों, संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सीसी कैमरों और इंटरनेट मीडिया मानिटरिंग के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू …

Like us share us

योगी सरकार में बड़ा फैसला:IIT कानपुर व IIM इंदौर बनेंगे उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईटी कानपुर (ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन) और आईआईएम इंदौर के साथ अहम समझौता …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी ने श्रावण मास के प्रथम दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर जाकर किया दर्शन-पूजन

विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ श्रावण मास के प्रथम दिन सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। काशी कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर तथा श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।         …

Like us share us

ओडिशा में बारिश बनी आफत,महानदी का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा खतराय 4 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी

भुवनेश्वर । ओडिशा में वीरवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही, खास तौर पर राज्य के चार उत्तरी जिलों में हालात चिंताजनक हैं, जबकि महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि उत्तर …

Like us share us

बम-बम भोले के जयघोष के साथ शुरू हुई कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

हरिद्वार। सावन माह के साथ ही वीरवार को कांवड़ यात्रा शुरू हो गयी जिसमें करीब एक पखवाड़े तक विभिन्न राज्यों के करोड़ों शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों में पहुंचेंगे। हर साल होने वाली इस यात्रा में सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं और वहां से गंगा …

Like us share us

पेपर लीक बिल पर खड़गे ने उठाए सवाल “सिर्फ कानून नहीं, सिस्टम बदलना होगा”

नयी दिल्ली । नयी दिल्ली राज्यसभा में वीरवार को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रश्न पत्र लीक मामलों को रोकने के लिए सरकार द्वारा लाये गये विधेयक के भविष्य में कारगर होने पर आशंका जताते हुए एक समयबद्ध वार्षिक परीक्षा कैलेंडर बनाये जाने का सुझाव दिया तथा हाल में हुए छात्र आंदोलन में प्रदर्शनकारियों के …

Like us share us

महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से PoK में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई बंद करने को कहा

श्रीनगर । पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर  की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई बंद करनी चाहिए और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनसे बातचीत करने का रास्ता चुनना चाहिए। महबूबा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक …

Like us share us

गाजीपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 692 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे जनपद के समग्र विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 692 करोड़ रुपये की लागत वाली 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button