Main Storiesताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीयलाइफ स्टाइलस्वास्थ्य

ओडिशा में बारिश बनी आफत,महानदी का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा खतराय 4 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी

भुवनेश्वर । ओडिशा में वीरवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही, खास तौर पर राज्य के चार उत्तरी जिलों में हालात चिंताजनक हैं, जबकि महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि उत्तर ओडिशा की कुछ नदियों का जलस्तर घटना शुरू हुआ है, लेकिन वे अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण रातभर में कई और इलाके जलमग्न हो गए। उन्होंने कहा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ प्रभावित जिलों के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। गहरा निम्न वायु दाब क्षेत्र बनने के प्रभाव से लगातार हुई बारिश के कारण बालासोर, भद्रक, जाजपुर और मयूरभंज जिलों के कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के बाद, नदी के किनारे स्थित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि तेल, इब और जीरा नदियों का बाढ़ का पानी भी महानदी में मिल रहा है, जिससे नदी का जलस्तर और तेजी से बढ़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, हीराकुंड बांध में जलस्तर 620 फुट दर्ज किया गया, जबकि इसकी पूर्ण जलाशय क्षमता 630 फुट है। बांध में 3,31,063 क्यूसेक (घन फुट प्रति सेकंड) पानी की आवक हो रही है, जबकि दो फाटकों के माध्यम से 64,109 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो बांध के अतिरिक्त फाटक भी खोलने पड़ सकते हैं। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता दिलीप कुमार राउत ने बताया कि वीरवार सुबह छह बजे कटक के निकट मुंडली में लगभग आठ लाख क्यूसेक पानी बह रहा था, जो शाम तक बढ़कर नौ लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है। इससे महानदी तंत्र में मध्यम स्तर की बाढ़ आने की आशंका है।

दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को उच्च सतर्कता बरतने और प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि बाढ़ की स्थिति को लेकर घबराएं नहीं। नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि वीरवार को राज्य में वर्षा में कमी आने की संभावना है, हालांकि कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। लेकिन इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों के कौन-कौन से अहम पहलू सामने आए? …

Like us share us

कुशीनगर में बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार का ‘मास्टर प्लान’, खाने से लेकर दवाओं तक की पूरी तैयारी.

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर योगी सरकार की ओर से प्रशासन को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए …

Like us share us

‘बिल्ड फॉर यूपी’ में ‘पेट्रो वाटर’ ने मारी बाजी, सीएम योगी के स्टार्टअप विजन से मेरठ के युवाओं ने सीखी उद्यमिता.

उत्तर प्रदेश के युवाओं को सिर्फ डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें नवाचार, उद्यमिता और व्यावहारिक कौशल से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में टाइम्स नेटवर्क और जूम के सहयोग से मेरठ के एमआईईटी (MIET) में ‘यूपीराइज 2026’ (UPRise 2026) कार्यक्रम का भव्य आयोजन …

Like us share us

सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, कांग्रेस के साथ ही रहेगा विधानसभा चुनाव में गठबंधन.

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के राज्यसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की। सपा मुखिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन के सवाल पर कहा कि जो गठबंधन पहले था, वही आगे भी …

Like us share us

शिक्षा और जनभागीदारी का नया मॉडल, यूपी के पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में चलेगा ‘मेरा गांव-मेरा विद्यालय’ अभियान.

उत्तर प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों को अब सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामुदायिक विकास का हब बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 1,565 पीएम श्री स्कूलों में इस नवंबर ‘मेरा गांव–मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने इस मेगा आयोजन के लिए …

Like us share us

उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा मौका, बेस्ट प्रोजेक्ट्स को मिलेंगे 1 लाख रुपये कैश पुरस्कार

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश ने बीटेक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए 20 हजार रुपये तक का अनुदान देने की योजना बनाई है। हर वर्ष अधिकतम 60 प्रोजेक्ट का चयन किया जाएगा। पात्रता के लिए विद्यार्थियों का तीसरे वर्ष तक औसत 65 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। …

Like us share us

राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धनराज नथवानी ने जताया अखिलेश का आभार, बोले-धन्यवाद

 रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नथवानी ने बुधवार को विधान भवन प्रांगण में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने भी अखिलेश यादव की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। धनराज नथवानी ने नामांकन पत्र दाखिल …

Like us share us

200 टन के ‘वेसल’ को बेल्जियम से लाने में हो गए करोड़ों खर्च, भारत में क्यों नहीं बन सकी मशीन?

200 टन का वेसल बेल्जियम से भारत मंगाया गया है और इसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले की बलरामपुर चीनी मिल यूनिट और एथेनॉल प्लांट में लगाया जाना है। 8 मीटर ऊंचा और 7 मीटर चौड़ा ‘वेसल’ पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। इसे ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से 308 पहियों वाले विशाल हाइड्रोलिक …

Like us share us

उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, बीएल मीणा बने राजस्व परिषद के अध्यक्ष

प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। राजस्व परिषद की अध्यक्ष व 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल बुधवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष का भी प्रभार था। अर्चना अग्रवाल के स्थान पर 1991 बैच के आईएएस अधिकारी बीएल मीणा को उत्तर …

Like us share us

यूपी-बिहार विधान परिषद चुनावः BJP ने दोनों राज्यों में उम्मीदवारों का किया ऐलान

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि बिहार में चार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button