
भुवनेश्वर । ओडिशा में वीरवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही, खास तौर पर राज्य के चार उत्तरी जिलों में हालात चिंताजनक हैं, जबकि महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि उत्तर ओडिशा की कुछ नदियों का जलस्तर घटना शुरू हुआ है, लेकिन वे अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण रातभर में कई और इलाके जलमग्न हो गए। उन्होंने कहा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ प्रभावित जिलों के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। गहरा निम्न वायु दाब क्षेत्र बनने के प्रभाव से लगातार हुई बारिश के कारण बालासोर, भद्रक, जाजपुर और मयूरभंज जिलों के कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वर्षा पूर्वानुमान, और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भद्रक, जाजपुर, नबरंगपुर और कालाहांडी जिलों में स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान तेज कर दिया गया है और अब तक 1.65 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से अब तक छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जाजपुर के जिलाधिकारी अंबर कुमार कर ने बताया कि बुधवार रात दशरथपुर प्रखंड के अंतर्गत पाटना के पास बैतरणी नदी की सहायक कानी नदी के तटबंध में दो स्थानों पर दरार आने से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। अधिकारियों के अनुसार, तटबंध टूटने से कई गांव चारों ओर से पानी से घिर गए और नए क्षेत्रों में भी पानी भर गया, जिससे तीन प्रखंडों के लोगों पर गंभीर असर पड़ा है। इस बीच, महानदी का बढ़ता जलस्तर प्रशासन के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के बाद, नदी के किनारे स्थित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि तेल, इब और जीरा नदियों का बाढ़ का पानी भी महानदी में मिल रहा है, जिससे नदी का जलस्तर और तेजी से बढ़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, हीराकुंड बांध में जलस्तर 620 फुट दर्ज किया गया, जबकि इसकी पूर्ण जलाशय क्षमता 630 फुट है। बांध में 3,31,063 क्यूसेक (घन फुट प्रति सेकंड) पानी की आवक हो रही है, जबकि दो फाटकों के माध्यम से 64,109 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो बांध के अतिरिक्त फाटक भी खोलने पड़ सकते हैं। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता दिलीप कुमार राउत ने बताया कि वीरवार सुबह छह बजे कटक के निकट मुंडली में लगभग आठ लाख क्यूसेक पानी बह रहा था, जो शाम तक बढ़कर नौ लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है। इससे महानदी तंत्र में मध्यम स्तर की बाढ़ आने की आशंका है।
दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को उच्च सतर्कता बरतने और प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि बाढ़ की स्थिति को लेकर घबराएं नहीं। नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि वीरवार को राज्य में वर्षा में कमी आने की संभावना है, हालांकि कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे AI केंद्र, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी.
प्रदेश के सभी 75 जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र खोले जाएंगे। इनके माध्यम से पांच लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने, 50 हजार विशेषज्ञ तैयार करने और 100 से अधिक एआई आधारित समाधान विकसित करने का लक्ष्य है। साथ ही 100 स्टार्टअप को आर्थिक और अन्य सहायता दी जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी, जीएसटी से पहले के कर बकायों पर ब्याज और अर्थदंड माफ करेगी सरकार
विधान सभा चुनाव से पहले सरकार ने बिक्री कर, व्यापार कर और वैट के आकलन में खामियों के कारण लगे अर्थदंड और ब्याज से व्यापारियों को राहत के लिए ब्याज माफी योजना-2026 लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी दी गई। व्यापारी तीन …
उत्तर प्रदेश बनेगा सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल का बड़ा केंद्र, बड़े निवेश और हरित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा.
उत्तर प्रदेश को सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में ‘उत्तर प्रदेश सतत विमानन ईंधन (सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल) विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2026’ लागू करने को मंजूरी दी गई। नीति का उद्देश्य विमानन …
उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स को हर साल मिलेगी साड़ी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला.
योगी सरकार ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को हर साल तीन साड़ियां देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अभी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साल में दो साड़ियां मिलती हैं। नई व्यवस्था …
ग्रेटर नोएडा का जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यूपी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
Narendra Modi International Airport Jewer Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित कर उनके नेतृत्व और जनसेवा की यात्रा की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट …
उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने लगाई मुहर.
योगी आदित्यनाथ सरकार 18 शहरों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने के लिए 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और आगरा समेत 18 शहरों में इन बसों का संचालन …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को किया पास, धान क्रय नीति का किया गया निर्धारण.
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने शुक्रवार को सभी 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी। लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद पहली बार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता एक साथ बैठे और मीडिया को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र …
कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, भतीजे आकाश आनंद भी साथ में मौजूद रहे.
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बसपा प्रदेश कार्यालय में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। …
राहुल गांधी और प्रियंका पर अब दर्ज हुई पुलिसकर्मियों से मारपीट की FIR, ड्यूटी में बाधा डालने का भी आरोप.
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत प्रियंका वाड्रा पर गुरुवार को दूसरी एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि उन पर आरोप है कि राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने …
राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद निकले राहुल, प्रियंका और खरगे, CEC के खिलाफ देंगे धरना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। करीब 2 घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया। अब राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देने के बाद निकल गए हैं। कांग्रेस नेता …



