Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्य

E 20 पेट्रोल के विरोध में केजरीवाल का PM आवास मार्च रोका गया..!

नयी दिल्ली। ई-20 पेट्रोल के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा निकाला गया प्रधानमंत्री आवास मार्च मंगलवार को फिरोजशाह रोड पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य पार्टी नेताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ समय बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और पार्टी की ओर से कहा गया कि ई-20 नीति के खिलाफ तैयार की गई याचिका सरकार तक पहुंचा दी गई है। आप के अनुसार, प्रधानमंत्री के नाम तैयार की गई इस ऑनलाइन याचिका पर 2.33 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोकने के बाद अरविंद केजरीवाल और अन्य नेता लाखों हस्ताक्षरों वाली याचिका के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। बाद में पार्टी ने बताया कि याचिका की प्रतियां सरकारी वाहन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जा सके।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अब वह केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार करेगी और जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम की घोषणा करेगी। प्रदर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश में इथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल को बढ़ावा देने का सबसे अधिक असर आम वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मार्च में ऐसे करीब 100 लोग शामिल थे, जिनकी गाड़ियों में ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद तकनीकी समस्याएं आई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की मांग करते हुए कहा कि वह जनता की चिंताओं को सीधे उनके सामने रखना चाहते हैं। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे पर लोगों की बात सुनेगी। मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया था कि प्रधानमंत्री आवास की ओर किसी भी तरह के मार्च या प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। पुलिस ने कहा था कि राजधानी में लागू सुरक्षा प्रावधानों और उच्च सुरक्षा क्षेत्र होने के कारण इस तरह की रैली की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसी के तहत पुलिस ने केजरीवाल और उनके समर्थकों को फिरोजशाह रोड पर रोक दिया, जहां बाद में विरोध प्रदर्शन हुआ। मार्च से पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त को सैकड़ों वकीलों की ओर से एक प्रतिनिधित्व (रिप्रेजेंटेशन) सौंपा गया था। इसमें प्रधानमंत्री आवास की ओर प्रस्तावित सार्वजनिक मार्च को लेकर गंभीर सुरक्षा चिंताएं व्यक्त की गई थीं। वकीलों का कहना था कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास देश के सबसे संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले परिसरों में शामिल है। ऐसे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक लामबंदी राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है। प्रतिनिधित्व में जुलाई 2026 की उस घटना का भी उल्लेख किया गया, जब बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन हुआ था। वकीलों ने उच्च सुरक्षा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शनों को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश बनाने की मांग दोहराई। आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल राजनीतिक लाभ के लिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकालना केवल राजनीतिक प्रचार का प्रयास है। मल्होत्रा ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल पहले विवाद खड़ा करते हैं और फिर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश करते हैं। ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच बहस लगातार तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह नीति आम उपभोक्ताओं के हितों को प्रभावित कर रही है, जबकि केंद्र सरकार का पक्ष है कि इथेनॉल मिश्रित ईंधन ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सपा MLA को विधानसभा से निकाला बाहर, ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे पर भड़के सतीश महाना, बोले- चंदा दिया हो तो रसीद दिखाओ.

 यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सपा विधायकों और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्षी सदस्यों के नारों और आरोपों पर अध्यक्ष सतीश महाना सदन ने सपा विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र से निष्कासित कर दिया। दरअसल, सपा विधायकों ने …

Like us share us

नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट इकाई को मिलेगा प्रोत्साहन, कैबिनेट ने परियोजना की समय सीमा बढ़ाने को दी मंजूरी.

उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों का भरोसा मजबूत करने की दिशा में निर्णय लेते हुए नोएडा स्थित आइक्यो साल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण परियोजना को राहत दी है। कैबिनेट ने कंपनी के वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की निर्धारित समय सीमा में रियायत देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। इससे कंपनी को इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण …

Like us share us

यूपी में फसल के नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा, योगी कैबिनेट ने योजना को दी हरी झंडी.

प्राकृतिक आपदाओं, मौसम की मार और रोगों से फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू करने …

Like us share us

यूपी में ग्रामीण विकास के लिए खोला खजाना, सप्लीमेंट्री बजट में योगी सरकार ने दिए 17942 करोड़.

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधान सभा में अनुपूरक बजट पेश किया, जिसमें भारी और मध्यम उद्योग ( 22,107 करोड़) रुपये के बाद सबसे बड़ी राशि (17,942 करोड़) रुपये ग्राम विकास विभाग को मिला है। इसमें विकसित भारत-रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के लिए 13, 798 करोड़ रुपये है, जिसमें 60 प्रतिशत …

Like us share us

योगी सरकार ने पेश किया 59019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट, उद्योग-ग्रामीण विकास और एनर्जी सेक्टर को क्या-क्या मिला?

 उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया। अनुपूरक मांगों के अनुरूप प्रस्तावित अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित अनुपूरक बजट का …

Like us share us

बांकीपुर उपचुनाव के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी चर्चाएं तेज..!

नयी दिल्ली। बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद नई हलचल देखने को मिली है। उपचुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित हार मिलने के एक दिन बाद जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नयी दिल्ली स्थित संसद भवन …

Like us share us

यूपी अनुपूरक बजट: समाज कल्याण विभाग को 1655 करोड़ का तोहफा, वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1500 करोड़ की मंजूरी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के सामाजिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनुपूरक बजट में समाज कल्याण विभाग के लिए 1,655 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है। सरकार का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और प्रभावी बनाते हुए जरूरतमंदों तक समयबद्ध लाभ …

Like us share us

E 20 पेट्रोल के विरोध में केजरीवाल का PM आवास मार्च रोका गया..!

नयी दिल्ली। ई-20 पेट्रोल के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा निकाला गया प्रधानमंत्री आवास मार्च मंगलवार को फिरोजशाह रोड पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य पार्टी नेताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ समय बाद प्रदर्शन समाप्त …

Like us share us

RSS का बड़ा फैसला, 100 से ज्यादा शहरों में जेन-जी से बात करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

नयी दिल्ली । दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए छात्र-युवा प्रदर्शन के बाद देश में नई पीढ़ी के साथ संवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने युवाओं, खासकर जेन-जी से सीधे संवाद की पहल करने का फैसला किया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को …

Like us share us

‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी में साधु-संतों की संलिप्तता नहीं’, योगी ने दिया बयान, विपक्ष पर साधा निशाना.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किसी भी तरह से साधु-संतों की संलिप्तता नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने एसआईटी का गठन किया, जिसकी जांच में साफ हुआ है कि जो प्रकरण में साधु संतों की संलिप्तता नहीं है। मुख्यमंत्री मंगलवार …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button