
नयी दिल्ली। ई-20 पेट्रोल के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा निकाला गया प्रधानमंत्री आवास मार्च मंगलवार को फिरोजशाह रोड पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य पार्टी नेताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ समय बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और पार्टी की ओर से कहा गया कि ई-20 नीति के खिलाफ तैयार की गई याचिका सरकार तक पहुंचा दी गई है। आप के अनुसार, प्रधानमंत्री के नाम तैयार की गई इस ऑनलाइन याचिका पर 2.33 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोकने के बाद अरविंद केजरीवाल और अन्य नेता लाखों हस्ताक्षरों वाली याचिका के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। बाद में पार्टी ने बताया कि याचिका की प्रतियां सरकारी वाहन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जा सके।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अब वह केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार करेगी और जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम की घोषणा करेगी। प्रदर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश में इथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल को बढ़ावा देने का सबसे अधिक असर आम वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मार्च में ऐसे करीब 100 लोग शामिल थे, जिनकी गाड़ियों में ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद तकनीकी समस्याएं आई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की मांग करते हुए कहा कि वह जनता की चिंताओं को सीधे उनके सामने रखना चाहते हैं। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे पर लोगों की बात सुनेगी। मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया था कि प्रधानमंत्री आवास की ओर किसी भी तरह के मार्च या प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। पुलिस ने कहा था कि राजधानी में लागू सुरक्षा प्रावधानों और उच्च सुरक्षा क्षेत्र होने के कारण इस तरह की रैली की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसी के तहत पुलिस ने केजरीवाल और उनके समर्थकों को फिरोजशाह रोड पर रोक दिया, जहां बाद में विरोध प्रदर्शन हुआ। मार्च से पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त को सैकड़ों वकीलों की ओर से एक प्रतिनिधित्व (रिप्रेजेंटेशन) सौंपा गया था। इसमें प्रधानमंत्री आवास की ओर प्रस्तावित सार्वजनिक मार्च को लेकर गंभीर सुरक्षा चिंताएं व्यक्त की गई थीं। वकीलों का कहना था कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास देश के सबसे संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले परिसरों में शामिल है। ऐसे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक लामबंदी राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है। प्रतिनिधित्व में जुलाई 2026 की उस घटना का भी उल्लेख किया गया, जब बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन हुआ था। वकीलों ने उच्च सुरक्षा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शनों को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश बनाने की मांग दोहराई। आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल राजनीतिक लाभ के लिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकालना केवल राजनीतिक प्रचार का प्रयास है। मल्होत्रा ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल पहले विवाद खड़ा करते हैं और फिर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश करते हैं। ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच बहस लगातार तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह नीति आम उपभोक्ताओं के हितों को प्रभावित कर रही है, जबकि केंद्र सरकार का पक्ष है कि इथेनॉल मिश्रित ईंधन ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
राहुल गांधी और प्रियंका पर अब दर्ज हुई पुलिसकर्मियों से मारपीट की FIR, ड्यूटी में बाधा डालने का भी आरोप.
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत प्रियंका वाड्रा पर गुरुवार को दूसरी एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि उन पर आरोप है कि राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने …
राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद निकले राहुल, प्रियंका और खरगे, CEC के खिलाफ देंगे धरना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। करीब 2 घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया। अब राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देने के बाद निकल गए हैं। कांग्रेस नेता …
सीएम योगी आदित्यनाथ की युवाओं से अपील, दो बातों को लेकर हमेशा सावधान रहना- शराब और समाजवादी पार्टी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत 470 प्रतिभाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को शराब और समाजवादी पार्टी से सावधान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को आज लखनऊ …
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामविलास पासवान को अर्पित की श्रद्धांजलि.
एनडीए के सहयोगी दल और केंद्र में सरकार के साथ शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लखनऊ में अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के गठबंधन धर्म को निभाया। लोक जनशक्ति पार्टी …
दलगत राजनीति से ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी, पीएम नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता को जमकर सराहा.
उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के जन सेवा के काल को जमकर सराहा है। समाजवादी पार्टी से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य की घोषणा का इंतजार कर रहे उद्योगपति धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प …
उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- ‘अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद आई सकारात्मक खेल संस्कृति से युवाओं व नागरिकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई खेल संस्कृति है। मुख्यमंत्री ने 2017 के पहले खिलाड़ियों की अनदेखी व …
‘इनके पास रिटेक का मौका नहीं…’, नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर का उत्तर प्रदेश से व्यावसायिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक जीवन के स्तर पर गहरा संबंध रहा है। नाना पाटेकर यूपी में आयोजित कई बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे हैं। हाल ही में लखनऊ में यूपी पुलिस के आधिकारिक थीम …
उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम.
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। लखनऊ में सुबह तेज धूप थी। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसका असर तापमान पर भी दिखा। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम …
राहुल गांधी को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर, जंतर-मंतर पर बढ़ा बवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को ‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की …




