news nताजा खबरेराजनीति

सपा MLA को विधानसभा से निकाला बाहर, ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे पर भड़के सतीश महाना, बोले- चंदा दिया हो तो रसीद दिखाओ.

 यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सपा विधायकों और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्षी सदस्यों के नारों और आरोपों पर अध्यक्ष सतीश महाना सदन ने सपा विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र से निष्कासित कर दिया।

दरअसल, सपा विधायकों ने जब “चंदा चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए, तो स्पीकर महाना ने पलटवार करते हुए कहा, “आप लोगों में से किसी ने चंदा दिया हो तो रसीद लेकर आ जाओ, जरा देखें तो सही आपका कौन सा पैसा चोरी हुआ है।”

सपा विधायक अनिल प्रधान द्वारा भाजपा दफ्तर को लेकर किए गए कटाक्ष पर स्पीकर ने कहा, “अनिल प्रधान, तुम तो पैदा भी नहीं हुए थे, जब मंदिर बना था।”

NEET पेपर लीक पर जवाब

जब सपा विधायकों ने कहा कि ‘NEET का पेपर BJP दफ्तर में मिलेगा’, तो सतीश महाना ने जवाब दिया, “मैं बताता हूं कहां मिलेगा…जिस समय छद्मवेष को निकाल दिया जाएगा, तो जो देश की संसद के बाहर मिला, वो वहीं मिलेगा।”

इस बीच सपा विधायक सचिन यादव सीएम योगी का फोटो लहरा रहे थे। ऐसे में सतीश महाना ने उन्हें पूरे सत्र से निष्कासित कर दिया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button