
विजय कुमार निगम सिद्धार्थनगर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश का युवा ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बन रहा है। आज युवाओं के पास शिक्षा, रोजगार और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर हैं। केंद्र सरकार की पीएम स्टार्टअप योजना, डिजिटल इंडिया, पीएम इंटर्नशिप और मिशन रोजगार जैसी पहल युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। पिछले 12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को नौकरियां व रोजगार मिला है। युवाओं को बदलती अर्थव्यवस्था और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। देश में करीब 17 हजार स्किल डेवलपमेंट सेंटर और 15 हजार से अधिक आईटीआई संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों के जरिए युवाओं को रोजगार के साथ उद्यमिता के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज व बांसी विधानसभा क्षेत्र में 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सीएम ने परिसर में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2014 में देश में 431 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब 818 हो गई है। इसी तरह आईआईटी की संख्या 16 से बढ़कर 23 और आईआईएम की संख्या 13 से बढ़कर 22 हो गई है। 2014 से पहले देश में करीब 51 हजार एमबीबीएस सीटें थीं, जो अब बढ़कर करीब 1.28 लाख हो गई हैं। मेडिकल पीजी सीटों की संख्या में भी बड़ी वृद्धि हुई है। इससे युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खुले हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल कर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। कांग्रेस ने 55-60 वर्षों तक देश में शासन किया, लेकिन गरीबों और महिलाओं के जीवन में ऐसा व्यापक परिवर्तन क्यों नहीं आया? आज देश का युवा अवसर पाने के साथ अवसर पैदा करने की क्षमता भी विकसित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की तस्वीर तेजी से बदली है। जिस भारत को कभी दुनिया पिछड़ा, गरीब और कमजोर देश मानती थी, आज वही भारत अपने विरोधियों के सामने सीना तानकर खड़ा है और दुनिया हमारी ओर देख रही है। कांग्रेस के लंबे शासनकाल में देश भ्रष्टाचार और नीतिगत पंगुता का शिकार रहा। मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। स्टार्टअप का मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है। आईआईटी, मेडिकल कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भारत दुनिया के लिए निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए जारी योजनाओं व कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में वर्चुअल और फिजिकल कक्षाओं की व्यवस्था की जा रही है। इन कक्षाओं में ऐसे अधिकारी और विशेषज्ञ भी युवाओं को पढ़ाएंगे, जिन्होंने स्वयं प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं। डॉक्टर-इंजीनियर भी युवाओं के साथ अनुभव साझा करेंगे। आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समेत नई तकनीकों से जुड़ी ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है। स्नातक स्तर पर पढ़ने वाले युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से युवा शिक्षा और रोजगार से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। गरीब परिवारों की बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। अब बेटी की सुरक्षा को लेकर किसी परिवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपराधियों के लिए जेल का रास्ता तय है। सरकार गरीबों के घर में मुफ्त राशन पहुंचा रही है। पहले पूर्वांचल के कई जिलों में बीमारी और कुपोषण के कारण गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट रहता था। आज स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के कारण स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस व सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में लंबे समय तक और सपा को उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाने का अवसर मिला। इन दोनों दलों ने युवाओं के लिए ऐसा किया ही क्या, जिससे युवा इनके साथ जुड़ें। इन लोगों ने प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश के बाहर अपनी पहचान बताने से बचता था। सपा सरकार के समय हर जिले में माफिया को संरक्षण मिला हुआ था। थानों व तहसीलों तक माफिया का प्रभाव था। जमीनों पर कब्जे के लिए लैंड माफिया सक्रिय थे और अपराधियों की समानांतर सत्ता प्रदेश की पहचान बन गई थी।
मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस-सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल नकारात्मक राजनीति नहीं छोड़ रहे। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास जारी है। जिन वजहों से देश गुलाम हुआ, कांग्रेस-सपा के नेता फिर उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, मंगल पांडेय, धन सिंह कोतवाल, रानी लक्ष्मीबाई, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह व अशफाक उल्ला खान जैसे बलिदानियों का स्मरण कराते हुए कहा कि युवा पीढ़ी इन महान क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान को जाने-समझे तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 अगस्त का दिन इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ष 1925 में इसी दिन काकोरी में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के सरकारी खजाने को ट्रेन से ले जाते समय अपने कब्जे में लिया था। इस धन का उपयोग स्वतंत्रता के संघर्ष को मजबूत करने के लिए किया गया। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान, चंद्रशेखर आजाद, राजेंद्र लाहिड़ी और शचींद्र नाथ बक्शी जैसे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। अंग्रेजों ने इस घटना को ‘डकैती’ कहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक घटना को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ नाम से सम्मान देने का काम किया। आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहे लोगों ने हमारे महान क्रांतिकारियों को उचित सम्मान नहीं दिया। सुखदेव, राजगुरु और वीर सावरकर जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को भुलाने का प्रयास किया गया। तमाम सरकारी संस्थाओं व योजनाओं का नामकरण एक ही परिवार के नाम पर करने की प्रवृत्ति रही।
योगी सरकार का बड़ा कदम: करदाताओं को राहत, निकायों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में लंबित संपत्ति कर यानी गृहकर, जलकर एवं सीवरकर की प्रभावी वसूली के लिए …
जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग
विजय कुमार निगम मेरठ:- कांवड़ यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के कदमों के साथ सड़कों पर आस्था के अनगिनत रंग दिखाई दे रहे हैं। इनमें सबसे खास है जेन-जी की क्रिएटिविटी। नई पीढ़ी ने कुछ वर्षों में कांवड़ के …
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से की मुलाकात
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए सभी लोगों की ध्यान से बात सुनी। उनके प्रार्थना पत्र लिए और आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया …
मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- अनगिनत गुब्बारों, झंडों के बीच तिरंगे में रंगा-सजा ढाई किलोमीटर का रास्ता। असंख्य हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज तिरंगा, वंदे मातरम और भारत माता की जय के बारंबार तरंगित होते उच्च स्वर। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पुष्पवर्षा की निर्बाधित श्रृंखला। राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत, मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में सोमवार को …
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात..!
विजय कुमार निगम अयोध्या:- रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है। दीपोत्सव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात के रूप में दशरथ पथ आकार लेने जा रहा है। 15.390 किलोमीटर लंबा यह भव्य फोरलेन मार्ग श्रद्धालुओं को त्रेतायुग के उस भावुक अध्याय …
मुख्यमंत्री योगी “12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां”
विजय कुमार निगम सिद्धार्थनगर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश का युवा ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बन रहा है। आज युवाओं के पास शिक्षा, रोजगार और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर हैं। केंद्र सरकार की पीएम स्टार्टअप योजना, डिजिटल इंडिया, पीएम इंटर्नशिप और मिशन रोजगार जैसी पहल …
पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’ स्वतंत्रता दिवस 2026.
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा। इस समारोह की अगुवाई प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह मौका ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का भी प्रतीक होगा। पीएम मोदी दिल्ली के इस ऐतिहासिक स्मारक से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे …
762 निकायों में ओटीएस लागू, 15 अगस्त से बकाया संपत्ति कर तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे करदाता.
उत्तर प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर के पुराने बकाये के निस्तारण के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू होगी। योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक चलेगी। करदाता बकाया राशि अधिकतम तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे। इससे करदाताओं को राहत और निकायों को अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी …
12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव.
साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान बनने वाली ग्रहों की स्थिति का प्रभाव प्रकृति, देश-दुनिया और सभी राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। खास बात …
जंतर मंतर प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर जवाब देंगे अमित शाह, संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार संसद में छात्र विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने इस पर सहमति जताई है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में उपस्थित होकर दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई …



