Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी “12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां”

विजय कुमार निगम सिद्धार्थनगर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश का युवा ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बन रहा है। आज युवाओं के पास शिक्षा, रोजगार और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर हैं। केंद्र सरकार की पीएम स्टार्टअप योजना, डिजिटल इंडिया, पीएम इंटर्नशिप और मिशन रोजगार जैसी पहल युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। पिछले 12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को नौकरियां व रोजगार मिला है। युवाओं को बदलती अर्थव्यवस्था और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। देश में करीब 17 हजार स्किल डेवलपमेंट सेंटर और 15 हजार से अधिक आईटीआई संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों के जरिए युवाओं को रोजगार के साथ उद्यमिता के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

           मुख्यमंत्री योगी ने सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज व बांसी विधानसभा क्षेत्र में 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सीएम ने परिसर में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

            मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2014 में देश में 431 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब 818 हो गई है। इसी तरह आईआईटी की संख्या 16 से बढ़कर 23 और आईआईएम की संख्या 13 से बढ़कर 22 हो गई है। 2014 से पहले देश में करीब 51 हजार एमबीबीएस सीटें थीं, जो अब बढ़कर करीब 1.28 लाख हो गई हैं। मेडिकल पीजी सीटों की संख्या में भी बड़ी वृद्धि हुई है। इससे युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खुले हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल कर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। कांग्रेस ने 55-60 वर्षों तक देश में शासन किया, लेकिन गरीबों और महिलाओं के जीवन में ऐसा व्यापक परिवर्तन क्यों नहीं आया? आज देश का युवा अवसर पाने के साथ अवसर पैदा करने की क्षमता भी विकसित कर रहा है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की तस्वीर तेजी से बदली है। जिस भारत को कभी दुनिया पिछड़ा, गरीब और कमजोर देश मानती थी, आज वही भारत अपने विरोधियों के सामने सीना तानकर खड़ा है और दुनिया हमारी ओर देख रही है। कांग्रेस के लंबे शासनकाल में देश भ्रष्टाचार और नीतिगत पंगुता का शिकार रहा। मोदी  के नेतृत्व में भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। स्टार्टअप का मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है। आईआईटी, मेडिकल कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भारत दुनिया के लिए निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है।

                  उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए जारी योजनाओं व कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में वर्चुअल और फिजिकल कक्षाओं की व्यवस्था की जा रही है। इन कक्षाओं में ऐसे अधिकारी और विशेषज्ञ भी युवाओं को पढ़ाएंगे, जिन्होंने स्वयं प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं। डॉक्टर-इंजीनियर भी युवाओं के साथ अनुभव साझा करेंगे। आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समेत नई तकनीकों से जुड़ी ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है। स्नातक स्तर पर पढ़ने वाले युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से युवा शिक्षा और रोजगार से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

         मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। गरीब परिवारों की बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। अब बेटी की सुरक्षा को लेकर किसी परिवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपराधियों के लिए जेल का रास्ता तय है। सरकार गरीबों के घर में मुफ्त राशन पहुंचा रही है। पहले पूर्वांचल के कई जिलों में बीमारी और कुपोषण के कारण गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट रहता था। आज स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के कारण स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।

          मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस व सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में लंबे समय तक और सपा को उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाने का अवसर मिला। इन दोनों दलों ने युवाओं के लिए ऐसा किया ही क्या, जिससे युवा इनके साथ जुड़ें। इन लोगों ने प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश के बाहर अपनी पहचान बताने से बचता था। सपा सरकार के समय हर जिले में माफिया को संरक्षण मिला हुआ था। थानों व तहसीलों तक माफिया का प्रभाव था। जमीनों पर कब्जे के लिए लैंड माफिया सक्रिय थे और अपराधियों की समानांतर सत्ता प्रदेश की पहचान बन गई थी।

        मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस-सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल नकारात्मक राजनीति नहीं छोड़ रहे। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास जारी है। जिन वजहों से देश गुलाम हुआ, कांग्रेस-सपा के नेता फिर उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, मंगल पांडेय, धन सिंह कोतवाल, रानी लक्ष्मीबाई, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह व अशफाक उल्ला खान जैसे बलिदानियों का स्मरण कराते हुए कहा कि युवा पीढ़ी इन महान क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान को जाने-समझे तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

              मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 अगस्त का दिन इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ष 1925 में इसी दिन काकोरी में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के सरकारी खजाने को ट्रेन से ले जाते समय अपने कब्जे में लिया था। इस धन का उपयोग स्वतंत्रता के संघर्ष को मजबूत करने के लिए किया गया। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान, चंद्रशेखर आजाद, राजेंद्र लाहिड़ी और शचींद्र नाथ बक्शी जैसे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। अंग्रेजों ने इस घटना को ‘डकैती’ कहा था। प्रधानमंत्री मोदी  ने इस ऐतिहासिक घटना को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ नाम से सम्मान देने का काम किया। आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहे लोगों ने हमारे महान क्रांतिकारियों को उचित सम्मान नहीं दिया। सुखदेव, राजगुरु और वीर सावरकर जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को भुलाने का प्रयास किया गया। तमाम सरकारी संस्थाओं व योजनाओं का नामकरण एक ही परिवार के नाम पर करने की प्रवृत्ति रही।

राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, ‘वोट चोरी’ को लेकर दाख़िल की याचिका.

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 10-15 लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल को परिसर के अंदर फाइलिंग काउंटर तक जाने की इजजात दे दी। वहीं राहुल गांधी INDI ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का नेतृत्व किया। उनके साथ प्रियंका गांंधी और अन्य नेता शामिल रहे। राहुल गांधी और INDI गठबंधन नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार …

Like us share us

योगी आदित्यनाथ सरकार बढ़ाएगी ग्राम प्रहरियों का मानदेय, 60 हजार से अधिक होंगे लाभांवित.

योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली से पहले प्रदेश के 60 हजार से अधिक ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी में है। प्रदेश में लंबे समय से इनका मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार बड़ा कदम उठा रही है। इनके मानदेय में हजार रुपये महीना बढ़ोतरी होगी। इसकी घोषणा मंगलवार को हो सकती है। योगी …

Like us share us

CM योगी “उ.प्र. में 14 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में अंत्योदय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार निरंतर और समर्पित भाव से कार्य कर रही है। भुखमरी और कुपोषण को समाप्त कर हर नागरिक के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के संकल्प का ही नतीजा …

Like us share us

‘अराजकता का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस’, सीएम योगी बोले- बाज नहीं आई तो जनता अस्तित्व मिटा देगी.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उसे देश में अराजकता का पर्याय बताया है। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए देश में अराजकता फैलाने से बाज नहीं आई तो जनता उसका बचा-खुचा राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त कर देगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश की सबसे …

Like us share us

60 हजार ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात देंगे CM योगी, 13 अक्टूबर को एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की करेंगे घोषणा.

 प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में उनका मानदेय एक हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा करेंगे। इससे ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 से बढ़कर 3500 रुपये हो जाएगा। एकमुश्त 40 प्रतिशत की इस वृद्धि से प्रत्येक …

Like us share us

दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों में अचानक घट गई वेटिंग, वंदे भारत-तेजस समेत कई ट्रेनों में सीटें खाली.

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों का असर रेल सेवाओं पर पड़ने लगा है। दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इस कारण इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम हो गई है। इसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और अरुणाचल एक्सप्रेस सहित …

Like us share us

सीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा उत्तर प्रदेश अब बना सामर्थ्य की नई पहचान.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से इसके महत्व पर चर्चा की। कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी सिद्ध किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने …

Like us share us

नवरात्र के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी से गुलाबी ठंड की दस्तक, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के विदाई के वक्त हुई बारिश के बाद फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थमी रहने के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश …

Like us share us

योगी की चुनौती- अखिलेश अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं; हो जाए आमने-सामने का मुकाबला.

यूपी के बलरामपुर में उतरौला के कालूबनकट में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 803 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी: शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक फील्ड में उतरें वरिष्ठ अधिकारी, जनता से सीधा संवाद करें

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और उनके समयबद्ध समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्र में उतरें, जनता से सीधा संवाद करें और उसकी समस्याओं के समाधान …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button