
नयी दिल्ली । झारखंड में छात्रों और राज्य सरकार के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध सोमवार रात सहमति बनने के बाद खत्म हो गया। छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। इस घटनाक्रम पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों और राज्य सरकार के रुख की सराहना की। उन्होंने कहा कि बातचीत और संयम के जरिए समाधान निकालना लोकतंत्र का सही तरीका है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता अपनाकर समाधान निकाला। उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के संयम की भी तारीफ की। राहुल गांधी ने कहा कि जब छात्र अपनी समस्याओं और सवालों को लेकर आवाज उठाएं तो उन्हें जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हर छात्र के साथ खड़ी है।

झारखंड में छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। विरोध के दौरान भूख हड़ताल भी शुरू की गई थी। सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद सोमवार रात सहमति बनी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त करने की दिशा में कदम उठाया गया। राहुल गांधी ने कहा कि बातचीत के जरिए विवाद का समाधान होना सकारात्मक संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को आगे भी संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। इसी बीच कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर जाति जनगणना के मुद्दे पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया। पार्टी ने सवाल उठाया कि आगामी जनगणना में जाति के चयन के लिए ड्रॉप-डाउन मेनू जैसी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्र सरकार के पुराने हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि उसमें जाति संबंधी आंकड़ों को व्यवस्थित तरीके से जुटाने के लिए ऐसे विकल्प की जरूरत का उल्लेख किया गया था। कांग्रेस ने दावा किया कि बिहार और तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण के दौरान इस तरह की व्यवस्थाओं का इस्तेमाल किया गया। जयराम रमेश ने कहा कि यह सुझाव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मई 2025 में लिखे पत्र में भी रखा गया था। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार जाति जनगणना को लेकर अपने पुराने रुख से पीछे हट रही है। हालांकि, जाति जनगणना को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस लगातार जारी है।
‘भारत की चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय’, ट्रंप की तारीफ पर विदेश मंत्रालय का जवाब.
भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर देश में विपक्षी दल भले ही निशाना साधते रहते है लेकिन उसके काम की तारीफ अब अमेरिका जैसे देश भी कर रहे है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न सिर्फ भारतीय चुनाव प्रक्रिया की तारीफ की बल्कि भारत जैसी चुनाव प्रक्रिया को …
प्रदेश की सभी समस्याओं की जड़ भाजपा, किसानों को नहीं मिल पा रहा बीज-खाद; टूट रहे एक्सप्रेसवे.
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है। अखिलेश यादव मंगलवार को विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश …
‘बच्चों से झूठ मत बोलिए’, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर राहुल गांधी का सरकार पर तंज.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया था कि दिल्ली में जुलाई में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आईं। इस पर राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा, ‘सरकार की झूठ बोलने की कोशिशें काम नहीं करेंगी, क्योंकि छात्रों के पास …
मैनपुरी से श्रावस्ती तक 7 वेटलैंड्स के दिन बहुरेंगे, तालाब-झील और नदियां बनेगी पर्यावरण की संजीवनी.
तालाब, झील और नदियों से जुड़े वेटलैंड सिर्फ पानी का ठिकाना नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण की प्राकृतिक जीवनरेखा हैं। ये भूजल को रिचार्ज करने के साथ बाढ़ के प्रभाव को कम करते हैं और हजारों जलीय जीवों व पक्षियों को आश्रय देते हैं। इसी महत्व को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऐसी सात और वेटलैंड …
‘युवा टीम’ से 2029 को साधने के लिए नितिन नवीन ने बनाया प्लान, UP के इन धुरंधरों को मिली बिखरे वोटरों को जोड़ने की कमान.
भाजपा ने नए तेवर के साथ संगठन की नींव पर चुनावी पिरामिड सजाना शुरू कर दिया है। अपेक्षाकृत युवाओं के हाथ चुनावी रथ की कमान देकर स्पष्ट संदेश दिया गया है। राष्ट्रीय टीम में यूपी से चुने गए चेहरों की औसत उम्र 49 साल है, जिन्हें जातीय समीकरणों के मुताबिक चुनिंदा राज्यों में विशेष अभियान …
राम मंदिर चढ़ावा मामले में पहली एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट!
‘वंदे मातरम’ विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे बोले “मैंने वही गाया जो गांधी, नेहरू और वाजपेयी गाते थे”
पणजी । ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी सियासी टकराव अब और तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने वही ‘वंदे मातरम’ गाया है, जिसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गाते रहे हैं। खरगे …
National Sports Awards 2025: तेजस्विन शंकर-दिव्या देशमुख समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड
नयी दिल्ली । राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी गई है। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को अलग-अलग श्रेणियों में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं के नामों का ऐलान किया। इस बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया है। वहीं, 17 …
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: विफल रही बात, हिंदू पक्षकार बोले- नहीं देंगे मस्जिद के लिए एक इंच जमीन.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चल रही सुलह-समझौते की कोशिशें एक बार फिर नाकाम साबित हुई हैं। मथुरा के सुलह समझौता केंद्र में मंगलवार को होने वाली दूसरी वार्ता मुस्लिम पक्ष की अनुपस्थिति के कारण विफल हो गई। मुस्लिम पक्ष के न आने पर कोर्ट ने …
