
नयी दिल्ली । झारखंड में छात्रों और राज्य सरकार के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध सोमवार रात सहमति बनने के बाद खत्म हो गया। छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। इस घटनाक्रम पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों और राज्य सरकार के रुख की सराहना की। उन्होंने कहा कि बातचीत और संयम के जरिए समाधान निकालना लोकतंत्र का सही तरीका है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता अपनाकर समाधान निकाला। उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के संयम की भी तारीफ की। राहुल गांधी ने कहा कि जब छात्र अपनी समस्याओं और सवालों को लेकर आवाज उठाएं तो उन्हें जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हर छात्र के साथ खड़ी है।

झारखंड में छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। विरोध के दौरान भूख हड़ताल भी शुरू की गई थी। सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद सोमवार रात सहमति बनी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त करने की दिशा में कदम उठाया गया। राहुल गांधी ने कहा कि बातचीत के जरिए विवाद का समाधान होना सकारात्मक संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को आगे भी संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। इसी बीच कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर जाति जनगणना के मुद्दे पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया। पार्टी ने सवाल उठाया कि आगामी जनगणना में जाति के चयन के लिए ड्रॉप-डाउन मेनू जैसी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्र सरकार के पुराने हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि उसमें जाति संबंधी आंकड़ों को व्यवस्थित तरीके से जुटाने के लिए ऐसे विकल्प की जरूरत का उल्लेख किया गया था। कांग्रेस ने दावा किया कि बिहार और तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण के दौरान इस तरह की व्यवस्थाओं का इस्तेमाल किया गया। जयराम रमेश ने कहा कि यह सुझाव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मई 2025 में लिखे पत्र में भी रखा गया था। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार जाति जनगणना को लेकर अपने पुराने रुख से पीछे हट रही है। हालांकि, जाति जनगणना को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस लगातार जारी है।
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …
CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …
अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …
कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …
राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …
भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड
मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …





