Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

NEET सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा, यूपीएससी जैसा मजबूत बनाएं परीक्षा तंत्र

सरकार के अनुसार बॉक्स को इस तरह सुरक्षित किया जाता है कि उसे निर्धारित प्रक्रिया के बिना खोला नहीं जा सके। परीक्षा के प्रश्नपत्र अलग-अलग क्रम में तैयार किए जाते हैं। पैकेट पर संबंधित केंद्र, शहर और अन्य पहचान संबंधी विवरण दर्ज होते हैं। प्रश्नपत्रों को अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर रखा जाता है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी किए जाने का भी दावा केंद्र ने किया। केंद्र के अनुसार बैंक से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्र पहुंचाने वाली गाड़ियों में जीपीएस की व्यवस्था रहती है।

नयी दिल्ली । नीट परीक्षा की सुरक्षा और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि नीट की मौजूदा परीक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें सेंध लगाना बेहद मुश्किल है। सरकार के मुताबिक प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में कई स्तर की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था लागू है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को परीक्षा प्रणाली में लगातार सुधार करते रहने की सलाह दी। अदालत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए यूपीएससी की तरह मजबूत और भरोसेमंद सिस्टम तैयार किया जाना चाहिए।

इसके लिए नई तकनीक की समझ रखने वाले अधिकारियों को व्यवस्था में शामिल करने और अनुभवी अधिकारियों के बार-बार तबादले से बचने की जरूरत बताई गई। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट, एफपीएससी और अन्य संगठनों की याचिकाओं पर सुनवाई की। इन याचिकाओं में एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एजेंसी में सुधार और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत निगरानी व्यवस्था की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कागज पर कोई भी प्रक्रिया बेहद मजबूत दिखाई दे सकती है, लेकिन असली चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि एक परीक्षा के बाद अगली परीक्षा तक उसी व्यवस्था में पुरानी कमजोरियां वापस न आएं। अदालत का जोर लगातार निगरानी, तकनीकी सुधार और जवाबदेही की व्यवस्था मजबूत करने पर रहा। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने नीट प्रश्नपत्र की सुरक्षा व्यवस्था के कई स्तरों की जानकारी अदालत को दी। सरकार के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर छात्रों तक पहुंचने तक पूरी प्रक्रिया में अलग-अलग स्तरों पर सुरक्षा उपाय अपनाए जाते हैं। सरकार के मुताबिक अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ प्रश्न बैंक तैयार करते हैं। इसके बाद प्रश्नों के अलग-अलग सेट तैयार किए जाते हैं। अंतिम प्रश्नपत्र का चयन सीमित स्तर पर किया जाता है, ताकि परीक्षा से पहले किसी एक व्यक्ति को पूरे पेपर की जानकारी न हो। प्रश्न बैंक को कई भाषाओं में तैयार किया जाता है और अनुवाद का काम विशेषज्ञों की निगरानी में कराया जाता है। इससे विभिन्न भाषाओं में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। केंद्र ने बताया कि प्रश्नपत्र तय प्रिंटिंग प्रेस में सुरक्षा व्यवस्था के बीच छपते हैं। प्रिंटिंग प्रक्रिया में सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा बलों की व्यवस्था रहती है। इसके बाद प्रश्नपत्रों को सीलबंद कंटेनरों में रखा जाता है। प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से खोलने के लिए डिजिटल चाबी और अलग कोड की व्यवस्था होने की बात भी केंद्र ने कही। उनकी आवाजाही पर नजर रखी जाती है और पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाते हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित बॉक्स खोला जाता है। इस दौरान छात्रों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाओं का भी प्रावधान बताया गया। सरकार ने बताया कि प्रत्येक कक्षा में 24 छात्रों के लिए अलग प्रश्नपत्र पैकेट की व्यवस्था होती है। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ये पैकेट छात्रों तक पहुंचाए जाते हैं और उन्हें छात्रों की मौजूदगी में खोला जाता है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में केंद्र की ओर से सुरक्षा के इन इंतजामों की जानकारी दिए जाने के बावजूद अदालत ने परीक्षा प्रणाली को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप लगातार मजबूत करने पर जोर दिया। अब मामले में आगे की सुनवाई के दौरान एनटीए की व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी को लेकर और दिशा-निर्देश सामने आ सकते हैं।

मोदी सरकार का GenZ प्लान तैयार, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिया नया टास्क.

केंद्र सरकार ने GenZ का दिल जीतने के लिए नया प्लान तैयार किया है। मोदी सरकार एक ऐसे देशव्यापी प्रोग्राम की तैयारी कर रही है, जिससे सरकार और युवाओं के बीच सीधा कनेक्ट किया जा सके। मोदी सरकार के GenZ प्लान के तहत सभी केंद्रीय मंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत केंद्रीय …

Like us share us

यूपी-जापान पार्टनरशिप का नया दौर; सेमीकंडक्टर, EV और ऑटो सेक्टर में बंपर निवेश को तैयार जापानी कंपनियां.

 जापान और उत्तर प्रदेश के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित राउंडटेबल मीटिंग में विभिन्न जापानी और भारतीय कंपनियों के बिजनेस लीडर्स एवं सीईओ ने उत्तर प्रदेश में अपने अनुभव, वर्तमान निवेश, विस्तार योजनाओं और भविष्य की संभावनाओं को साझा किया। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, ऑटो कंपोनेंट, ईवी, …

Like us share us

योगी सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त, जांच में 6066 स्कूली वाहन मिले अनफिट, 356 हुए सीज.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश में मिशन सेफ फ्यूचर के साथ ही कई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के साथ-साथ वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन भी करा रहा है। मुख्यमंत्री ने हाल में स्कूली वाहनों की …

Like us share us

यूपी में डिजिटल शिक्षा की लंबी छलांग, ‘दीक्षा’ पोर्टल पर 27 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन; देश में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी.

किताब, ब्लैकबोर्ड और कक्षा से आगे बढ़कर जब पढ़ाई मोबाइल, कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास तक पहुंचती है, तो ज्ञान की पहुंच भी व्यापक होती है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को इसी व्यापक पहुंच से जोड़ते हुए दीक्षा (DIKSHA) के उपयोग और डिजिटल शिक्षण संसाधनों के विस्तार पर जोर दिया है। इसका …

Like us share us

भारत-जापान के रिश्तों में नई मजबूती, यूपी के साथ बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी.

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मजबूत कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश अनुकूल नीतियों ने उत्तर प्रदेश को सबसे संभावनाशील निवेश स्थलों में शामिल कर दिया है। जापान अब प्रदेश की विकास यात्रा में केवल निवेशक …

Like us share us

जनगणना 2027 के सवालों पर क्यों भड़की कांग्रेस, जाति से लेकर धर्म और जन्मस्थान तक पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली । जनगणना 2027 को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने जाति, धर्म, जन्मतिथि और माता-पिता से जुड़ी जानकारी जुटाने के तरीके पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर संदेह जताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि …

Like us share us

NRC की मांग पर मणिपुर में 48 घंटे का बंद, घाटी के पांच जिलों में जनजीवन प्रभावित

इंफाल। मणिपुर में जनगणना से पहले नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। एक छात्र संगठन के आह्वान पर 48 घंटे का राज्यव्यापी बंद बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसका सबसे ज्यादा असर घाटी के पांच जिलों में देखने को मिला। बाजार, स्कूल-कॉलेज, …

Like us share us

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा हमला..!

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां से जुड़ी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी तथा स्कूल बंद करवाने वाले भाजपा नेताओं की ओर से विरोधियों के …

Like us share us

तेजस्वी का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, बैरिकेडिंग तोड़ी गई, वाटर कैनन के बाद नेता प्रतिपक्ष हिरासत में

पटना । बिहार की राजधानी पटना में पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का राजभवन मार्च पुलिस कार्रवाई के बाद हंगामे में बदल गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पुलिस ने मार्च को रोकने …

Like us share us

NEET सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा, यूपीएससी जैसा मजबूत बनाएं परीक्षा तंत्र

नयी दिल्ली । नीट परीक्षा की सुरक्षा और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि नीट की मौजूदा परीक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें सेंध लगाना बेहद मुश्किल है। सरकार के मुताबिक प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button