
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया कार्रवाई का हवाला देते हुए मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर मौन रहने का आरोप लगाया। भाजपा ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए इसे शर्मनाक करार दिया। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस की तथाकथित मोहब्बत की दुकान में वास्तव में भ्रष्टाचार का कारोबार होता दिख रहा है।

तो क्या उसकी आवाज उनके कानों तक नहीं पहुंचती?श्श् प्रवर्तन निदेशालय ने 10 सितंबर को 2016 में आयोजित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व निजी सहायक चंदन सिंह जीना के परिसरों पर छापेमारी की थी। भाजपा सांसद ने कहा कि तलाशी के दौरान बरामद संपत्ति जीना की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) की गिरफ्तारी का भी संदर्भ दिया। स्वराज ने आरोप लगाया, हाल में आपने देखा कि हिमाचल में अनुबंध के जरिये भर्ती में कमीशनखोरी का मामला सामने आया और एक नेता के बेटे पर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा, मैं विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी से पूछना चाहती हूं कि आप बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, युवाओं के भविष्य और बेरोजगारी की बात करते हैं, लेकिन जब आपकी अपनी पार्टी के सदस्यों और नेताओं की बात आती है और राजनीतिक संरक्षण से जुड़े ऐसे गंभीर सवाल उठते हैं, तो आप मौन क्यों हो जाते हैं? ब्रिक्स रात्रिभोज को लेकर स्वराज ने कहा कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन जब मुद्दा भारत और राष्ट्रीय हित से जुड़ा हो तो किसी तरह का द्वेष नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का ब्रिक्स रात्रिभोज में शामिल नहीं होना बेहद दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या आपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विरोध करते-करते मां भारती का विरोध करना शुरू कर दिया है? स्वराज ने कहा कि ब्रिक्स का मंच न तो भाजपा का था और न ही कोई राजनीतिक मंच था, बल्कि यह भारत का मंच था और मां भारती के सम्मान का विषय था।
योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में खेलों और खेल सुविधाओं के तेजी से विस्तार को अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रदर्शित
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में खेलों और खेल सुविधाओं के तेजी से विस्तार को अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशन ट्रेड शो-4.0 में पहली बार प्रदेश का खेल विभाग …
CM योगी “गन्ना किसानों को 102 चीनी मिलों ने किया 100% भुगतान”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरंतर मॉनीटरिंग की बदौलत पेराई सत्र 2025-26 में 102 चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया। वहीं 23 सहकारी चीनी मिलों ने 2820 करोड़ का भुगतान किया। प्रदेश में संचालित राज्य चीनी निगम की तीन मिलों ने पेराई सत्र 2025-26 में 543.51 करोड़ का भुगतान किया …
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन में बड़ा बदलाव, सत्यम मिश्र बने नए सीईओ, अब संभालेंगे कमान
वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन में बदलाव हुआ है। सत्यम मिश्र को मंदिर का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब वे मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद मंदिर प्रशासन के संचालन को लेकर नई जिम्मेदारियां उनके सामने होंगी। काशी विश्वनाथ मंदिर …
CM योगी “पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन को दी जा रही पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी। अभी प्रदेश में 1.10 करोड़ वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन को सालाना 12 हजार रुपये पेंशन की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा, “बहुत शीघ्र इसकी संख्या …
यूपी सरकार की जमीन पर कब्जा करने वालों की बिल्डिंगों पर चलेगा बुलडोजर, ओखला में कार्रवाई के लिए नोटिस जारी
दिल्ली के आली गांव (ओखला) में उत्तर प्रदेश सरकार की जमीन पर अवैध रूप से बसी कॉलोनी को खाली कराने की कार्रवाई तेज हो गई है। अदालत से नामित बैलिफ (अदालत का अधिकारी, जो कोर्ट के आदेशों के अनुपालन की प्रक्रिया सुनिश्चित करता है) और सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी गुरुवार को साउथ ईस्ट दिल्ली …
पंचायत सहायकों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी, अब छह की जगह नौ हजार मिलेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात दी है। उनके मानदेय में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अभी पंचायत सहायकों को छह हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। इस तरह मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसके …
राहुल गांधी मानहानि केस: बहस का अंतिम मौका, कोर्ट ने भाजपा नेता को चेतावनी के साथ दी 21 सितंबर की तारीख
राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में बंगलूरू में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले में 4 अगस्त 2018 को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया …
उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा, तीन हजार रुपये का इजाफा
योगी आदित्यनाथ सरकार ने पंचायत सहायकों को बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये प्रतिमाह करने का फैसला किया है। सरकार ने पंचायत सहायकों को इसके अलावा सेवा सुरक्षा, कैशलेस उपचार और महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश भी देने की घोषणा की है। इसके साथ …
जेल वार्डर और प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा
पूर्व अग्निवीरों को जेल व परिवहन विभाग में होने वाली भर्तियों में 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस संदर्भ में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही (परिवहन) की सीधी भर्ती में …




