Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी उ.प्र. के कारोबारियों की धमक “एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े”

योगी सरकार की एमएसएमई केंद्रित नीतियों के तहत छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देने, कारोबार के अवसर बढ़ाने और सरकारी खरीद प्रक्रिया में उनकी पहुंच आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जेम पर पंजीकरण में यह बढ़ोतरी इसी दिशा में आगे बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।

विजय कुमार निगम लखनऊ :- योगी सरकार की कारोबारी सुगमता, एमएसएमई प्रोत्साहन और स्थानीय उद्यमियों को सरकारी खरीद से जोड़ने की नीतियों का असर अब सरकारी ई-मार्केटप्लेस जेम पर भी दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के कारोबारियों की सरकारी खरीद व्यवस्था में भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश में जेम पर पंजीकृत कुल फर्मों की संख्या बढ़कर 7,86,687 पहुंच गई। यह 31 मार्च 2025 को दर्ज 6,85,488 फर्मों के मुकाबले 15 फीसदी अधिक है। यानी एक साल में 1,01,199 नई फर्में जेम से जुड़ीं। सरकारी खरीद के इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कारोबारियों की बढ़ती मौजूदगी प्रदेश में छोटे उद्यमों, महिला उद्यमियों और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के कारोबार को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत है। आंकड़े बताते हैं कि कुल पंजीकरण के साथ-साथ एमएसई, महिला, एससी-एसटी और स्टार्टअप फर्मों की भागीदारी में भी तेजी आई है।

जेम पर उत्तर प्रदेश की सूक्ष्म एवं लघु उद्यम (एमएसई) फर्मों का पंजीकरण 31 मार्च 2025 के 1,06,855 से बढ़कर 31 मार्च 2026 को 1,23,075 हो गया। इस श्रेणी में 16,220 फर्मों की वृद्धि दर्ज की गई, जो 16 फीसदी है। इससे संकेत मिलता है कि प्रदेश के छोटे उद्यम सरकारी खरीद के लिए उपलब्ध डिजिटल बाजार का अधिक लाभ उठा रहे हैं।

            सरकारी खरीद व्यवस्था में महिला उद्यमियों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है। 31 मार्च 2025 को जेम पर कुल 19,418 महिला फर्म पंजीकृत थीं, जिनकी संख्या 31 मार्च 2026 को बढ़कर 23,407 हो गई। एक वर्ष में 3,989 महिला फर्मों का इजाफा हुआ। इस तरह महिला फर्म पंजीकरण में 21 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। यह बढ़ोतरी प्रदेश में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सरकारी खरीद में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उन्हें अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए व्यापक बाजार तक पहुंच बनाने का अवसर देती है।

          जेम पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की फर्मों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 31 मार्च 2025 को 4,890 एससी/एसटी फर्म पंजीकृत थीं। 31 मार्च 2026 तक यह संख्या बढ़कर 5,783 हो गई। इस श्रेणी में 893 फर्मों की बढ़ोतरी हुई, जो 18 फीसदी है। सरकारी खरीद के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन वर्गों की बढ़ती भागीदारी समावेशी कारोबारी अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे छोटे उद्यमों को सरकारी संस्थानों के लिए उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराने का अवसर मिलता है।

          प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम की बढ़ती सक्रियता भी जेम के आंकड़ों में दिखाई दे रही है। 31 मार्च 2025 को कुल 4,404 स्टार्टअप फर्में पंजीकृत थीं, जो 31 मार्च 2026 को बढ़कर 5,350 हो गईं। एक वर्ष में 946 स्टार्टअप फर्मों का इजाफा हुआ। इस श्रेणी में 21 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। स्टार्टअप फर्मों की बढ़ती मौजूदगी यह दर्शाती है कि नए उद्यम सरकारी संस्थानों के लिए अपने नवाचार, तकनीकी समाधान और सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में निवेश, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की सरकार की प्राथमिकताओं के बीच यह आंकड़ा महत्वपूर्ण है।

      उत्तर प्रदेश में जेम के स्टेट नोडल और डिप्टी सीईओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की क्रय नीति छोटे और स्थानीय उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा कर रही है। उत्तर प्रदेश जेम क्रय नीति-2024 छोटे उद्यमियों के लिए वरदान साबित हुई है। इस नीति के माध्यम से सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ छोटे उद्यमियों को भी सरकारी खरीद में भागीदारी का बेहतर अवसर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश द्वारा अपनाई गई इस व्यवस्था की उपयोगिता अब व्यापक स्तर पर दिखाई दे रही है और देश के अन्य हिस्सों में भी इसे अपनाया जा रहा है। यह नीति स्पष्ट रूप से योगी सरकार की उस मंशा को दर्शाती है, जिसमें बड़े उद्योगों के साथ छोटे और स्थानीय उद्यमियों को आगे बढ़ाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर समान रूप से जोर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में कुल फर्मों के साथ एमएसई, महिला, एससी-एसटी और स्टार्टअप फर्मों की संख्या में वृद्धि यह संकेत देती है कि सरकारी खरीद व्यवस्था में विविध कारोबारी समूहों की भागीदारी बढ़ रही है। 

एक नजर में जेम पर उ.प्र. की बढ़ती भागीदारी

श्रेणी| कुल विक्रेता-31 मार्च 2025| कुल विक्रेता-31 मार्च 2026| वृद्धि

कुल पंजीकृत फर्म| 6,85,488| 7,86,687| 15%

कुल एमएसई फर्म| 1,06,855| 1,23,075| 16%

कुल महिला फर्म| 19,418| 23,407| 21%

कुल एससी/एसटी फर्म| 4,890| 5,783| 18%

कुल स्टार्टअप फर्म| 4,404| 5,350| 21%

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- यूपी में लगाया जाएगा एथेनॉल प्लांट, 23 प्रस्तावों की मंजूरी, देखें सूची

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इन प्रस्तावों में प्रमुख प्रस्ताव मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाने का रहा है।  योगी कैबिनेट की बैठक में मंजूर प्रस्तावों की सूची- मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा मथुरा की छाता शुगर कंपनी में न्यूनतम …

Like us share us

UPI से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, 2000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज.

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का चार्ज लगेगा, लेकिन ग्राहकों के लिए यह मुफ्त रहेगा। 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगने की खबरें सुर्खियों में हैं। जानिए सरकार की ओर से सोमवार को जारी नए गजट …

Like us share us

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी उ.प्र. के कारोबारियों की धमक “एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े”

विजय कुमार निगम लखनऊ :- योगी सरकार की कारोबारी सुगमता, एमएसएमई प्रोत्साहन और स्थानीय उद्यमियों को सरकारी खरीद से जोड़ने की नीतियों का असर अब सरकारी ई-मार्केटप्लेस जेम पर भी दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के कारोबारियों की सरकारी खरीद व्यवस्था में भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश में जेम पर …

Like us share us

Tata समूह की कंपनियों के शेयर में तेजी, टाटा केमिकल्स का शेयर 20% चढ़ा

नयी दिल्ली । टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में मंगलवार को तेजी रही। टाटा केमिकल्स का शेयर 20 प्रतिशत चढ़ गया। भारतीय रिजर्व बैंक के टाटा संस के प्रमुख निवेश कंपनी का पंजीकरण वापस करने के आवेदन को खारिज करने की खबरों के बीच यह तेजी आई है। बीएसई पर टाटा केमिकल्स के शेयर …

Like us share us

वित्त मंत्री सीतारमण “देश को सर्वोच्च प्राथमिकता दें जेन जी और जेन अल्फा”

चेन्नई । केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को जेन जी और जेन अल्फा पीढ़ियों से नेतृत्व संभालने एवं जिम्मेदारी उठाने का आह्वान करते हुए युवा स्नातकों से आग्रह किया कि वे देश को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और यह सोचने के बजाय कि देश ने उनके लिए क्या किया है, यह पूछें कि वे देश …

Like us share us

बिहार में दारोगा भर्ती पर बवाल, आक्रोशित छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े, पुलिस अलर्ट

पटना । बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा और बीपीएससी 70वीं परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच व दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए मौके पर सुरक्षा बल …

Like us share us

भविष्य की जंग में टेक्नोलॉजी तय करेगी बढ़त, राजनाथ सिंह बोले-आत्मनिर्भर रक्षा जरूरी

नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भविष्य की लड़ाई में रणनीतिक बढ़त प्रौद्योगिकी नेतृत्व से तय होगी और आज की हमारी कल्पना ही कल की सैन्य क्षमता बनेगी। सिंह ने यहाँ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित …

Like us share us

दिल्ली में महिला को धमकी, गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी गई 200 करोड़ रुपये की रंगदारी

नयी दिल्ली । दिल्ली की एक महिला को कथित तौर पर कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर फोन कर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक मांगी गई रंगदारी की यह सबसे बड़ी रकम है। …

Like us share us

अदालत ने RML अस्पताल से होटल मालिक की सेहत की रिपोर्ट पेश करने को कहा

नयी दिल्ली । दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने के मामले में गिरफ्तार होटल मालिक की सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से रिपोर्ट मांगी। इस होटल में जून में आग लग जाने से 23 लोगों की मौत हो गई थी। होटल का …

Like us share us

दिल्ली के दो स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, जांच के बाद झूठी निकली सूचना

नयी दिल्ली । दिल्ली में मंगलवार को कम से कम दो स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद इन विद्यालय परिसरों से विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया तथा सुरक्षा जांच की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, उसके पास धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल से …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button