newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से मकान ढहा, परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे

फतहेपुर में दो मंजिला घर में आग लगने से दो गैस सिलेंडर फट गए। इससे दो मंजिला मकान की छत गिर गई जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई।

मलवां कस्बा में फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के घर पर सोमवार शाम खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई जिससे फल विक्रेता की पत्नी पूजा देवी, पुत्री लक्ष्मी देवी व लहुरी उमा देवी चीख पुकार करते हुए बाहर निकल आईं। तभी तेज विस्फोट हो गया। जिससे दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया और धुएं का गुबार आसमान में छा गया।

gas cylinder explosion in fatehpur
gas cylinder explosion in fatehpur

शोर शराबा के बीच ग्रामीण ढहे मलबा को हटाने में जुट गए। जिसमें फल विक्रेता के 24 वर्षीय भतीजे आलोक गुप्ता व आठ वर्षीय वेद गुप्ता की मौत हो गई जबकि 15 वर्षीय अर्पित पुत्र सुरेश गुप्ता, 18 वर्षीय कुनाल पुत्र रोहित गुप्ता व पड़ोसी पांच वर्षीय टुक्कू पुत्र गुड्डन झुलस गए। जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर पाकर सीओ सिटी गौरव शर्मा पहुंचे।

gas cylinder explosion in fatehpur
gas cylinder explosion in fatehpur
gas cylinder explosion in fatehpur

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Like us share us

Related Articles

Back to top button