ताजा खबरेराज्यस्वास्थ्य

फाइव स्टार होटल में रुकेंगे मेडिकल स्टाफ के लोग,नही होगी घर जाने की इजाजत

प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए काम कर रहे चिकित्सकों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ को फाइव स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की है ।राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है ।

लखनऊ के आयुक्त मुकेश मेश्राम के हवाले से बताया गया कि शाहीदपथ स्थित अवध शिल्पग्राम व इंदिरागांधी शांति प्रतिष्ठान में भी दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों के लिये क़वारन्टीन करने की व्यवस्था की गई है ।उन्होंने बताया कि डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को घर जाने की इजाजत नही होगी, प्रदेश सरकार ने होटल हयात, होटल फैरफील्ड,होटल लेमन ट्री व पिकडली होटल में सभी लोगों के ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी ।

Like us share us

Related Articles

Back to top button