ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

सारा अली खान ने खोला राज, सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप!

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस शुरू हुई जांच अब बॉलीवुड से जुड़ी ड्रग्स की दुनिया तक पहुंच चुकी है।

इस मामले में एनसीबी ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की है।

इस पूछताछ में कई तरह के खुलासे हुए हैं।


ड्रग्स केस में फंसीं सारा अली खान दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं।

हालां‍‍कि सारा ने यह बात कभी स्वीकार नहीं की थी। अब ताजा खबरों की माने तो सारा अली खान ने एनसीबी के सामने स्वीकार किया

कि वह सुशांत को डेट कर रही थीं और यह भी बताया कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था।

खबरों के अनुसार सारा ने बताया कि सुशांत अपने इस रिलेशनशिप में लॉयल नहीं थे। उन्होंने कहा, सुशांत अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी पजेसिव रहा करते थे

और चाहते थे कि वह (सारा) अपने फिल्ममेकर को कन्विंस करें कि उनकी अगली फिल्म में उन्हें (सुशांत) ही साइन करे।


यह भी बताया जा रहा है कि सारा ने सुशांत संग थाइलैंड ट्रिप पर जाने की बात भी स्वीकार की है। इसके साथ ही वह उनके साथ पार्टियों में भी शामिल हुई थीं।

हालांकि सारा ने सुशांत के साथ खुद ड्रग्स लेने की बात को गलत ठहराया है। सारा ने कहा कि उन्होने सुशांत के साथ सिर्फ सिगरेट पी थी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button