ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

KBC 2020: IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा ने जीते 1 करोड़ रुपए

सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोपड़ति’ के 12वें सीज़न को उसका पहला करोड़पति मिल गया है।

बुधवार को रांची की रहने वाली नाज़िया नसीम ने 1 करोड़ जीतकर इस सीज़न की पहली करोड़पति बनने का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

लेकिन करोड़ति बनने का ये सिलसिला अभी नज़िया पर नहीं रुकेगा। क्योंकि जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को एक और करोड़पति कंटेस्टेंट मिलने वाला है।

और सबसे ख़ास बात ये है कि सीज़न का दूसरा करोड़पति कंटेस्टेंट भी एक महिला ही होंगी।

जी हां, सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नंवबर के एपिसोड का एक प्रोमो आज ही जारी कर दिया है

जिसमें मोहिता शर्मा नाम की एक महिला आईपीएस अधिकारी 1 करोड़ रुपए की धनराशी जीतती नज़र आ रही हैं।

मोहिता इस सीज़न की दूसरी करोड़पति होंगी, हालांकि 1 करोड़ जीतने के बाद अब वो 7 करोड़ की भारी धनराशी भी जीत पाएंगी या नहीं ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button