उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीताजा खबरे

रोजगार मेले का आयोजन किया गया लालबाग, लखनऊ में आज

लखनऊः 30 दिसम्बर 2020,      सहायक निदेशक(सेवा0) लखनऊ मण्डल, लखनऊ श्रीमती सुधा पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग, लखनऊ में आज

दिनांक:30.12.2020 को प्रातः 10ः00 बजे से शासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 के गाइडलाईन का अनुपालन करते हएु रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

इस  रोजगार मेले में 02 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें लगभग 100 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 44 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

श्रीमती सुधा पाण्डेय, सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप  क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय,

लखनऊ द्वारा रोजगार मेला लगाकर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर सुलभ कराने का प्रयास किया जा रहा है।

भविष्य में इस तरह के रोजगार मेले आयोजित किये जाये जिससे कि बेरोजगारों को रोजगार अवसर मिल सके।

श्रीमती सुधा पाण्डेय, सहायक निदेशक (सेवायोजन) तथा श्रीमती शशि तिवारी,जिला रोजगार सहायता अधिकारी लखनऊ एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button