बड़ी खबरव्यापार

सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें क्या रह गए हैं रेट | Gold Price Today

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने एवं चांदी की कीमत में गिरावट का रुख देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में सोने के दाम में 15 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 44,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का दाम 44,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के कारण दिल्ली में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली।  

Gold prices today fall for second day, silver rates crash

चांदी की कीमत

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत में 216 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 64,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 64,438 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”कमजोर मांग के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में 15 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली।”

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का मूल्य

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने एवं चांदी के दाम की बात की जाए तो सोने के मूल्य में गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 1,727 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह चांदी की कीमत 24.78 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

वायदा बाजार में सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम शाम 04:35 बजे 59 रुपये यानी 0.13 फीसद की गिरावट के साथ 45,359 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह अगस्त अनुबंध वाले सोने का भाव 40 रुपये यानी 0.09 फीसद की कमी के साथ 45,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

MCX पर मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 129 रुपये यानी 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 64,960 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 221 रुपये यानी 0.33 फीसद की टूट के साथ 65,755 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button