ताजा खबरेबड़ी खबरव्यापार

लगातार बढ़ रहे सोने चांदी के दाम, जानिए आज कहां पहुंच गई कीमतें | Gold Rate Today

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने और चांदी के दाम बढ़ गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कीमटन में वृद्धि के कारण आज सोना 182 रुपये बढ़कर 45,975 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 45,793 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने में तेजी के साथ आज चांदी भी 682 रुपये महंगी होकर 66,175 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो पिछले कारोबार में 65,450 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 182 रुपये की बढ़ोतरी रही, जो COMEX (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) सोने की कीमतों में बढ़त के चलते आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,744 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 25.30 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

gold price today: Gold Rate Today: Gold, silver gain as demand rises on  flare up in Mid-East tensions - The Economic Times

क्या है सोने की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 04:38 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 293.00 रुपये यानी 0.63 फीसद की बढ़त के साथ 46655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का रेट 257.00 रुपये यानी 0.55 फीसद की बढ़त के साथ 46603.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 04:40 बजे मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 641.00 रुपये यानी 0.96 फीसद की बढ़त के साथ 67275.00 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

रुपये का हाल

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 74.58 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.38 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.19 से 74.93 रुपये के बीच रहा। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 74.47 रुपये के मुकाबले 11 पैसे की हानि दर्शाता 74.58 प्रति डालर पर बंद हुआ।

Like us share us

Related Articles

Back to top button