बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

Akshay kumar की ‘बेल बॉटम’ क्यों हो रही है मंगलवार को रिलीज | Bollywood Update

 बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी अपकमिंक फिल्म बेल बॉटम जिसका फैन्स लंबे समय से इंजतार कर रहे थे जल्द रिलीज होनो वाली है। खिलाड़ी कुमार ने एलान किया है कि उनकी ये फिल्म 27 जुलाई को सिनेमाघरों में आ जाएगी। हालांकि माहाराष्ट्र में अब तक सिनेमाघरों को खोलने का कोई औपचारिक एलान नहीं हुआ ऐसे में मेकर्स का इसे जुलाई में बड़े पर्दे पर रिलीज करने का फैसला चौंकाने वाला है।

Akshay Kumar dismisses report claiming he's reduced fees by ₹30 crore for Bell  Bottom, calls it 'fake' | Bollywood - Hindustan Times

ये है अक्षय कुमार का लकी नंबर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्मी सूत्रों का कहना है,’इसका कारण सिंपल है 2+7=9 और हम सभी ये जानते हैं कि 9 नंबर खिलाड़ी कुमार का लकी नंबर है। इसी लिए मंगलवार होते हुए भी बेल बॉटम को रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

मंगलवार को रिलीज करना है रेयर

एक ट्रेड एक्पर्ट का बताया कि, ‘सप्ताह के मध्य में रिलीज आमतौर पर बुधवार या गुरुवार को होता है। मंगलवार रिलीज रेयर है। आखिरी बार ऐसा 9 साल पहले हुआ था, जब 13 नवंबर मंगलवार को ‘जब तक है जान’ और ‘सन ऑफ सरदार’ रिलीज हुई थी। लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दिवाली का दिन था।

मेकर्स को है बेल बॉटम पर भरोसा

ट्रेड एक्पर्ट ने आगे कहा,’ फिर पिछले साल, सूरज पे मंगल भारी रविवार को सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दिवाली के तुरंत बाद था और यह एक अंतराल के बाद रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म थी। लेकिन बेल बॉटम के मामले में, 27 जुलाई को न तो दिवाली है और न ही ईद। मुझे लगता है कि निर्माता फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त हैं। 

कुछ लोगों को इस बात पर भी हैरानी है कि बेल बॉटम को शुक्रवार की जगह मंगलवार को क्यों रिलीज किया जा रहा है। 27 जुलाई को मंगलवार है और कोई त्योहार भी नहीं फिर इसे हफ्ते के बीच में क्यों दर्शकों के बीच लाया जा रहा है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button