बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

Mira Rajput Kapoor ने बेटी मिशा के लिखा प्यार भरा पोस्ट , कहा ‘मेरी सारी…. | Bollywood

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजूपत कपूर भले से फिल्मी लाइम लाइट से काफी दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अपने परिवार और दोनों बच्चों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मिशा का फोटो शेयर किया है। मीरा द्वारा साझा की मिशा की इस फोटो को उनके फैंस इंस्टाग्राम पर खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो मुस्कुराती हुई अपनी मां को गले लगती दिख रही हैं।

Shahid Kapoor-Mira Rajput's daughter Misha writes a heartwarming 'MISS YOU'  letter for grandmom, Ishaan Khatter reacts | People News | Zee News

इस फोटो में उनकी बेटी मिशा का फेस नहीं दिख रहा है। फोटो में वो ब्लैक एंड व्हाइट चैक टॉप पहने दिख रही हैं, जिसपर एम अल्फावेट का स्टिगर लगा हुआ है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर मीरा ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘बेबी एम अब बच्चा नहीं है। वो बहुत तेजी से ग्रो कर रही है!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरी सारी चीजें तुम्हारी है स्वीटहार्ट!’ साथ ही उन्होंने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए एक स्पेशल कैप्शन भी लिखा, ‘मम्मा, तुम मेरी सब कुछ हो। आपके जितना और आपके जैसा कोई नहीं कर सकता।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आपने निस्वार्थ, उदार, मजबूत, सुंदर और हमेशा मुस्कुराते हुए। हमेशा हमारे जीवन की रोशन किया। जन्मदिन मुबारक हो, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’

आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 7 जुलाई 2015 को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे। मीरा ने साल 2016 में बेटी मिशा को जन्म दिया और साल 2018 में बेटे जैन को जन्म दिया था। वो अक्सर अपने बच्चों की तस्वीर और उनकी एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button