बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

Kangana Ranaut ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करने के बाद जानिए क्यों कहा- मेरे आत्म.. | Bollywood Update

आमिर ख़ान और किरण राव के तलाक़ को इंटरफेथ शादियों से जोड़ने को लेकर ख़बरों में कंगना रनोट अब इंस्टाग्राम के रंग में रंगी दिखायी दे रही हैं। एक्ट्रेस ने बुडापेस्ट से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और इनके साथ मज़ेदार कैप्शन लिखे हैं, जिनमें कंगना ने अपनी नई फोटो अपनी ‘इंटेलीजेंट इंस्टग्राम फैमिली’ को डेडिकेट की हैं।

Kangana Ranaut with flower in photos from budapest. Photo- Instagram

कंगना अपनी एक्शन फ़िल्म धाकड़ की शूटिंग करने बुडापेस्ट गयी हैं। कंगना फ्लोरल प्रिंट की शॉर्ट ड्रेस पहुने हुए हैं। आंखों पर रंगीन ग्लासेज हैं और हाथों में रंग-बिरंगे फूल पकड़े हुए हैं। कंगना ने अलग-अलग पोज़ दिये हैं। पहली तस्वीर में कंगना एक बेंच पर बैठी हैं और फूलों को निहार रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- आज बॉली बिम्बो बनने और अपनी बेहद बुद्धिमान इंस्टा फ़ैमिली के लिए बिल्कुल इंस्टा स्टाइल में शूट करने का फ़ैसला किया। 

Kangana Ranaut says Instagram deleted her post on 'demolishing' COVID-19,  takes a jibe at 'COVID fan club'

दूसरे फोटो में कंगना ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने वाले सेलेब्स पर चुटकी लेते हुए लिखा- इंस्टा गेम ठीक से खेलने के लिए इन फूलों को ख़रीदा। यह मेरे आत्म सम्मान पर चोट हो सकती है, लेकिन मेरी ख़ुबसूरती जगमगा रही है… वाह।

बता दें, कंगना पिछले दिनों अपने पासपोर्ट की वजह से चर्चा में रही थीं। कोर्ट केस चलने की वजह से उनका पासपोर्ट रीन्यू नहीं किया जा रहा था, जिस पर कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट की शरण ली। कंगना ने पासपोर्ट मिलने की सूचना इंस्टाग्राम के ज़रिए साझा की थी। धाकड़ को रजनीश घई निर्देशित कर रहे हैं। यह स्पाई एक्शन फ़िल्म है। अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शारिब हाशमी अहम किरदारों में दिखेंगे। अर्जुन फ़िल्म में विलेन के किरदार में हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button