Editor's PickMain Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

गुजरात को बड़ी सौगात, PM मोदी ने बनासकांठा में पशु प्रजनन केंद्र का किया लोकार्पण

पालनपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीबीबीआरसी) का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य देसी मवेशी नस्लों की गुणवत्ता में सुधार करना और दूध उत्पादन बढ़ाना है।

राज्य के दो दिवसीय दौरे के तहत भीलड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री ने इस केंद्र का दौरा किया और वहां के अधिकारियों से बातचीत कर इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 127 एकड़ में फैले इस केंद्र का निर्माण 325 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसकी स्थापना बनास डेयरी ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के तकनीकी मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सहयोग से की है। इस दौरान मोदी के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर चैधरी भी मौजूद थे। चैधरी गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं।

बयान के मुताबिक, इस केंद्र में देसी मवेशी नस्लों की गुणवत्ता सुधारने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) और भ्रूण प्रतिरोपण जैसी आधुनिक प्रजनन तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका लक्ष्य हर साल 25,000 उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूण तैयार करना है। केंद्र में कांकरेज, गिर, साहीवाल और थारपारकर जैसी देसी गायों की नस्लों के साथ-साथ मेहसाणा, बन्नी, जाफराबादी और मुर्रा जैसी भैंसों की नस्लों पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पशुओं के रखरखाव की बढ़ती लागत और चारे की घटती उपलब्धता के बीच डेयरी किसानों को कम पशुओं से अधिक दूध उत्पादन करने में मदद करना है। सरकार के अनुसार, यह केंद्र पशुपालकों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला वीर्य, भ्रूण और प्रजनन संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा। बयान में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान मोदी भीलड़ी में बनास डेयरी की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे।

‘आजम की जमानत उनकी बेगुनाही का प्रमाण नहीं’, सपा नेता की बेल पर बरसे डिप्टी CM केशव मौर्य

 समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां की जेल से रिहाई के बाद उनके स्वागत को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जमानत का अर्थ बेगुनाही नहीं होता। न्यायालय के फैसले का सम्मान है, लेकिन इससे आरोप समाप्त नहीं हो गए। मौर्य ने इंटरनेट मीडिया पर लिखी …

Like us share us

‘चुनौती देने वालों को आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं’, CM योगी का अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैंपियरगंज वन क्षेत्र के भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ ही 792 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 55 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। अयोध्याधाम को लेकर बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर हमला हुए। सीएम योगी ने कहा …

Like us share us

उत्तर प्रदेश चुनाव: पीएम मोदी की अमित शाह, नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, केंद्र में भाजपा सरकार के 12 साल और उत्तरप्रदेश में 10 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही लाभार्थियों तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। बुधवार की देर …

Like us share us

अस्पतालों की संख्या के साथ इलाज की गुणवत्ता भी बढ़ाएगी योगी सरकार, शुरू होगी ‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’

योगी सरकार आयुष्मान योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश भर में ‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के दायरे में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने वाले अधिक से अधिक अस्पतालों को जोड़ना और पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित …

Like us share us

‘भूख इतनी है, पेट भरता ही नहीं’, टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम सैलरी पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के सौवें सालाना अधिवेश में उपस्थित इंडिया इंक के सैकड़ों दिग्गजों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस साफगोई से अपनी बात सामने रखी और भारतीय उद्योग जगत को उनकी कमियों के बारे में अवगत कराया, उसे सरकार और कारपोरेट के बीच संवाद के नये मापदंड के तौर …

Like us share us

चीन में तीन महाशक्तियों का महामंथन: ट्रंप, चिनफिंग और पुतिन के बीच 4 मुद्दों पर बनी सहमति

चीन के शेन्जेन में आयोजित त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद रूस, चीन और अमेरिका ने घोषणापत्र अपनाया गया। 19 नवंबर को शेन्जेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंगऔर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई इस ऐतिहासिक मुलाकात के बाद ‘शांति की दिशा में रूस-चीन-अमेरिका राष्ट्राध्यक्षों का घोषणापत्र’ जारी किया गया। इसमें …

Like us share us

अब रेस्टोरेंट वाले बिल में मनमर्जी से नहीं वसूल सकेंगे सर्विस चार्ज, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

 दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट को ग्राहकों से अनिवार्य सर्विस चार्ज वसूलने की अनुमति देने वाली कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे व न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने कहा कि रेस्टोरेंट एसोसिएशन को 28 मार्च 2025 के फैसले के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा …

Like us share us

हरिद्वार कुंभ 2027: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का विराट संगम; मकर संक्रांति से शुरू होकर चैत्र पूर्णिमा तक चलेगा महापर्व.

देवभूमि उत्तराखंड में आस्था, आध्यात्म, रोमांच और पर्यटन के समन्वय के साथ आगामी ‘हरिद्वार कुंभ 2027’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर की पैड़ी से गूंजते ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष, संतों की वाणी और मां गंगा की पवित्र धारा के बीच आयोजित होने वाला यह महापर्व भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का …

Like us share us

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण

योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …

Like us share us

यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button