
चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के बीच क्रैश हो गया है। वहीं, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चमोली प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर वीटी-एचसीएक्स बद्रीनाथ से देहरादून के लिए टेकऑफ किया था। हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1.12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी।
बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच यह हेलीकॉप्टर लापता हुआ है। आखिरी बार जोशीमठ के सामने हाथीपहाड़ के पीछे टॉप पर स्थित आर्मी पोस्ट के आसपास इसका संपर्क हुआ था। उसके बाद से हेलीकॉप्टर से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। मेडिकल टीम मौके पर रवाना हो गई है। हालांकि, हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की बात भी सामने आई। जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। प्रशासन और आर्मी की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुट गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। बता दें कि बद्रीनाथ धाम भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित एक अत्यंत प्रसिद्ध और पवित्र हिंदू मंदिर है। यह देश के चार धामों में से एक प्रमुख तीर्थस्थल है। इसे भू-वैकुंठ यानी धरती पर भगवान विष्णु का स्वर्ग भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु ने तपस्या की थी। मौसम के प्रकोप से उनकी रक्षा करने के लिए माता लक्ष्मी ने बद्री यानी बेरी के वृक्ष का रूप धारण किया था, जिसके कारण इस स्थान का नाम बद्रीनाथ पड़ा। यह स्थान भगवान विष्णु के अवतार ऋषि नर और नारायण की तपस्थली भी माना जाता है। यहां भारी बर्फबारी के कारण मंदिर साल में केवल 6 महीने, अप्रैल-मई से नवंबर तक ही श्रद्धालुओं के लिए खुलता है। सर्दियों में मूर्ति को पास के जोशीमठ लाया जाता है।
‘आजम की जमानत उनकी बेगुनाही का प्रमाण नहीं’, सपा नेता की बेल पर बरसे डिप्टी CM केशव मौर्य
समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां की जेल से रिहाई के बाद उनके स्वागत को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जमानत का अर्थ बेगुनाही नहीं होता। न्यायालय के फैसले का सम्मान है, लेकिन इससे आरोप समाप्त नहीं हो गए। मौर्य ने इंटरनेट मीडिया पर लिखी …
‘चुनौती देने वालों को आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं’, CM योगी का अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैंपियरगंज वन क्षेत्र के भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ ही 792 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 55 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। अयोध्याधाम को लेकर बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर हमला हुए। सीएम योगी ने कहा …
उत्तर प्रदेश चुनाव: पीएम मोदी की अमित शाह, नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, केंद्र में भाजपा सरकार के 12 साल और उत्तरप्रदेश में 10 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही लाभार्थियों तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। बुधवार की देर …
अस्पतालों की संख्या के साथ इलाज की गुणवत्ता भी बढ़ाएगी योगी सरकार, शुरू होगी ‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’
योगी सरकार आयुष्मान योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश भर में ‘आयुष्मान गुणवत्ता यात्रा’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के दायरे में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने वाले अधिक से अधिक अस्पतालों को जोड़ना और पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित …
‘भूख इतनी है, पेट भरता ही नहीं’, टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम सैलरी पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार
चीन में तीन महाशक्तियों का महामंथन: ट्रंप, चिनफिंग और पुतिन के बीच 4 मुद्दों पर बनी सहमति
चीन के शेन्जेन में आयोजित त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद रूस, चीन और अमेरिका ने घोषणापत्र अपनाया गया। 19 नवंबर को शेन्जेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंगऔर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई इस ऐतिहासिक मुलाकात के बाद ‘शांति की दिशा में रूस-चीन-अमेरिका राष्ट्राध्यक्षों का घोषणापत्र’ जारी किया गया। इसमें …
अब रेस्टोरेंट वाले बिल में मनमर्जी से नहीं वसूल सकेंगे सर्विस चार्ज, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट को ग्राहकों से अनिवार्य सर्विस चार्ज वसूलने की अनुमति देने वाली कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे व न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने कहा कि रेस्टोरेंट एसोसिएशन को 28 मार्च 2025 के फैसले के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा …
हरिद्वार कुंभ 2027: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का विराट संगम; मकर संक्रांति से शुरू होकर चैत्र पूर्णिमा तक चलेगा महापर्व.
देवभूमि उत्तराखंड में आस्था, आध्यात्म, रोमांच और पर्यटन के समन्वय के साथ आगामी ‘हरिद्वार कुंभ 2027’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर की पैड़ी से गूंजते ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष, संतों की वाणी और मां गंगा की पवित्र धारा के बीच आयोजित होने वाला यह महापर्व भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण
योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …
यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …



