
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामायणकालीन कुशीनगर जनपद भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। अत्यन्त उर्वरा भूमि तथा पर्याप्त जल संसाधन से परिपूर्ण यह जनपद अनेक सम्भावनाओं से युक्त है। डबल इंजन सरकार कुशीनगर सहित सम्पूर्ण प्रदेश में विकास कार्याें को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। जरुरतमन्दों को बिना-भेदभाव शासन की योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। सम्भावनाएं पहले भी थीं, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति एवं ईमानदारी का अभाव था। सब कुछ होने के बावजूद कुशीनगर पिछड़ेपन, पलायन तथा बीमारी आदि का केन्द्र बनकर रह गया था।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद कुशीनगर में कुशीनगर, रामकोला तथा हाटा विधान सभा क्षेत्रों की 525 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाभी, प्रमाण पत्र तथा स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किये। आजीवन मानवतावादी विचारधारा के लिए समर्पित दो वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन, पौधरोपण, महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां कुछ बच्चों के अन्नप्राशन का अवसर प्राप्त हुआ। अन्नप्राशन के बाद बच्चों के चेहरे पर नई खुशी, विश्वास और उत्साह दिख रहा था।
ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो बच्चों को पता है कि डबल इंजन सरकार ने उनके भविष्य को सुरक्षित कर दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित भारत में उनके लिए असीम सम्भावनाएं हैं। वह आगे चलकर देश के लिए अपना योगदान देंगे। यदि हमारा बचपन सुरक्षित होगा, तो देश का भविष्य भी सुरक्षित होगा।
पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस सीजन में इन्सेफेलाइटिस बीमारी से हजारों मासूम कालकवलित हो जाते थे।
इस बीमारी से कुशीनगर के बच्चे सर्वाधिक पीड़ित थे। उन्हें बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए जाना पड़ता था। कुशीनगर में चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं थी। प्रदेश सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से आज कुशीनगर सहित सम्पूर्ण पूर्वी उत्तर प्रदेश इन्सेफेलाइटिस बीमारी से मुक्त हो चुका है। हमने प्रदेश के मासूम बच्चों का भविष्य उज्ज्वल व सुरक्षित बनाया है। कुशीनगर जनपद में पहले मेडिकल कॉलेज के बारे में कोई नहीं सोचता था। आज यहां मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। इसमें बच्चे प्रवेश ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर में मुसहर जाति के लोगों को जमीन का पट्टा, आवास, आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क राशन, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली आदि की सुविधा प्राप्त हो रही है। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज संचालित है। अच्छी सड़कें बन चुकी हैं। रामकोला से कसिया मार्ग का प्रस्ताव यहां के जनप्रतिनिधियों से मांगा गया है। इस सड़क को इसी सत्र में बनाये जाने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट स्थापित हो चुका है।
नए एयरक्राफ्ट्स के माध्यम से कुशीनगर के लोगों को बेहतरीन वायु सेवा प्रदान की जाएगी। कुशीनगर एयरपोर्ट को जेवर तथा गया एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी चल रही है। यहां एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी प्रारम्भ होने वाली है। नये सत्र में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए कहा गया है। कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बन रहा है। अपनी खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए यहां के युवाओं को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सरकारी नौकरियों में कुशीनगर के युवा भी बड़ी संख्या में सहभागी बनते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब निवेश नोएडा और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ कुशीनगर तथा गोरखपुर जैसे शहरों में भी होता है।
वर्ष 2017 से पूर्व तत्कालीन सरकार की न नीयत थी और न कोई नीति थी। सरकारें पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार थीं। प्रदेश में निवेश का अभाव था। विकास कार्य ठप पड़े थे। पहले पर्व व त्योहारों पर उपद्रव होते थे। डबल इंजन सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के अन्तर्गत कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया है। प्रत्येक व्यक्ति को उसकी उपासना विधि में पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए। आज हिन्दू, मुस्लिम, सिख तथा इसाई धर्म के लोग अपने पर्व और त्यौहार शान्तिपूर्ण तरीके से मना रहे हैं। विगत 09 वर्षाें में प्रदेश में कोई उपद्रव तथा दंगा नहीं हुआ है। बेटी व व्यापारी सुरक्षित हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाया जा रहा है। प्रत्येक गांव को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सही लोगों के चुनने के अच्छे परिणाम आते हैं।
यहां के जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से आज कुशीनगर नए कुशीनगर के रूप में दिखायी दे रहा है। कुशीनगर के लोग धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि लेते हैं। विकास कार्यों से जुड़ते हैं। अनावश्यक रूप से कहीं कोई व्यवधान नहीं डालते। विकास का समर्थन करते हैं। कुशीनगर में प्रत्येक ओर विकास कार्य चल रहे हैं। जरुरतमन्दों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अन्नदाता किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्हें उपज का बेहतर दाम प्राप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश में मन्दिरों का पुनरुद्धार तथा सुन्दरीकरण हो रहा है।
यहां पर टूरिज्म के क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाएं हैं। प्रदेश सरकार इन सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगी। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में खड्डा विधान सभा क्षेत्र में नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर दीर्घ सेतु एवं पहंुच मार्ग की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके माध्यम से जनपद कुशीनगर तथा महराजगंज के दर्जनों गांव सहित बिहार राज्य के गांव आपस में जुड़ेंगे। लगभग 05 लाख ग्रामीणों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा व सुविधा का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
उनको सक्षम बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। आज यहां टेकुआटार में एक विद्यालय के निरीक्षण का अवसर प्राप्त हुआ। इस विद्यालय को और अधिक अच्छा बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों तथा अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया गया है। बेसिक शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों, शिक्षामित्रों अनुदेशकों तथा रसोइया आदि को 05 लाख रुपये वार्षिक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गयी है। सोशल सिक्योरिटी की गारण्टी भी दी गयी है। यदि किसी शिक्षक के साथ कोई घटना या दुर्घटना हो जाती है। वह किसी आपदा की चपेट में आ जाता है। तो शिक्षक के परिवार को 80 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी यदि शिक्षा मित्रों या अनुदेशकों के साथ दुर्भाग्य से कोई घटना घटित हो जाती है, तो उनके परिवार को 30 लाख रुपये से 80 लाख रुपये देने की गारण्टी डबल इंजन सरकार दे रही है। यदि रसोइया किसी दुर्घटना का शिकार हो गया, तो उसके लिए 02 लाख रुपये के सुरक्षा बीमा कवर की व्यवस्था की गयी।
मुख्यमंत्री नेे कहा कि आज यहां 525 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है।
इनमें कुशीनगर, हाटा और रामकोला विधानसभाओं की परियोजनाएं सम्मिलित हैं। लोकार्पित परियोजनाओं में सड़कें, बाईपास का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, पर्यटन विकास आदि कार्य शामिल हैं। यहां कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। जिनमें रामाभार स्तूप के सन्निकट बुद्धा घाट हिरण्यवती नदी पर पर्यटक सुविधाओं का विकास एवं सौन्दर्यीकरण, केला टिश्यू कल्चर लैब का निर्माण, छोटी गण्डक नदी के सिकरिया-बंटोलवा घाट पर सेतु, पहुंच मार्ग आदि कार्य सम्मिलित हैं। कुशीनगर के प्रभारी मंत्री तथा कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में विगत 09 वर्षों में प्रदेश तथा कुशीनगर की अभूतपूर्व प्रगति हुयी है। मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली देश-विदेश के जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल बनी है। प्रदेश सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से इस क्षेत्र से इन्सेफेलाइटिस जैसी बीमारी समाप्त हो सकी है।
केजरीवाल-ममता भी डिटेन…अब तक हिरासत में लिए गए 2000 से ज्यादा लोग; CJP प्रदर्शन के बीच राजधानी दिल्ली में फुल बवाल.
CJP Protest Delhi: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को बड़े पुलिस अभियान के बीच घिर गया। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। राजधानी में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के …
सौरभ-दीपके और आशुतोष विमान के अंदर से डिटेन, तीनों के मोबाइल जब्त; अलग-अलग जगहों पर ले गई पुलिस.
CJP Protest Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट किए जाने से पहले ही पुलिस ने तीनों बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में ही सौरव दास और अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) को हिरासत में लिया। सीजेपी के तीनों …
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे AI केंद्र, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी.
प्रदेश के सभी 75 जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र खोले जाएंगे। इनके माध्यम से पांच लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने, 50 हजार विशेषज्ञ तैयार करने और 100 से अधिक एआई आधारित समाधान विकसित करने का लक्ष्य है। साथ ही 100 स्टार्टअप को आर्थिक और अन्य सहायता दी जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी, जीएसटी से पहले के कर बकायों पर ब्याज और अर्थदंड माफ करेगी सरकार
विधान सभा चुनाव से पहले सरकार ने बिक्री कर, व्यापार कर और वैट के आकलन में खामियों के कारण लगे अर्थदंड और ब्याज से व्यापारियों को राहत के लिए ब्याज माफी योजना-2026 लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी दी गई। व्यापारी तीन …
उत्तर प्रदेश बनेगा सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल का बड़ा केंद्र, बड़े निवेश और हरित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा.
उत्तर प्रदेश को सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में ‘उत्तर प्रदेश सतत विमानन ईंधन (सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल) विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2026’ लागू करने को मंजूरी दी गई। नीति का उद्देश्य विमानन …
उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स को हर साल मिलेगी साड़ी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला.
योगी सरकार ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को हर साल तीन साड़ियां देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अभी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साल में दो साड़ियां मिलती हैं। नई व्यवस्था …
ग्रेटर नोएडा का जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यूपी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
Narendra Modi International Airport Jewer Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित कर उनके नेतृत्व और जनसेवा की यात्रा की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट …
उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने लगाई मुहर.
योगी आदित्यनाथ सरकार 18 शहरों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने के लिए 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और आगरा समेत 18 शहरों में इन बसों का संचालन …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को किया पास, धान क्रय नीति का किया गया निर्धारण.
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने शुक्रवार को सभी 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी। लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद पहली बार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता एक साथ बैठे और मीडिया को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र …
कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, भतीजे आकाश आनंद भी साथ में मौजूद रहे.
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बसपा प्रदेश कार्यालय में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। …



