उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्य

मटेरा से आकिब खान को मिला बसपा का टिकट 61 उम्मीदवारों की सूची जारी

अरशद क़ुददूस

बहराइच ज़िला संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच की सातों विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बसपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार गौतम ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी ने मटेरा विधानसभा सीट से युवा बसपा नेता आकिबउल्ला खान को अपना उम्मदीवार घोषित किया है। बता दें कि मटेरा विधानसभा सीट पर अब तक समाजवादी पार्टी का कब्ज़ा है। वहीं बलहा विधानसभा सीट से रामचंद्र प्रसाद, नानपारा से हकीकत अली, बहराइच विधानसभा सीट से नईम अहमद खान, महसी विधानसभा सीट से दिनेश कुमार शुक्ला, पयागपुर विधानसभा सीट से श्रीमती गीता मिश्रा और कैसरगंज विधानसभा सीट से बकाउल्लाह को बसपा उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने बहराइच जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ 61 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button