
के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के अनुरूप मीडिया को स्वयं को ढालना होगा और युवा पत्रकारों को नए कौशल अपनाने होंगे।

समारोह का शुभारंभ भी उत्तर प्रदेश के पत्रकारों की सहभागिता से हुआ। केंद्रीय मंत्री के युवा वर्ग के आह्वान पर अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह, बहराइच के आनन्द प्रकाश गुप्ता और युवा पत्रकार अनवार खाँ मोनू मंच पर पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने पत्रकारिता का मूल मंत्र देते हुए कहा, ”कम शोर, अधिक समाचार; कम सनसनी, अधिक उत्तरदायित्व।” उन्होंने विशेषकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में तथ्यों के सत्यापन, संयम और संपादकीय विवेक को जरूरी बताया। भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के साथ नैतिक, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पत्रकारिता में सहायक हो सकती है, लेकिन संपादकीय विवेक और जवाबदेही का दायित्व मनुष्य के पास ही रहना चाहिए। पीसीआई सदस्य एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने भी सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारीपूर्ण सूचना प्रसार को महत्वपूर्ण बताया।
समारोह के दौरान न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने बहराइच के पत्रकार आनन्द प्रकाश गुप्ता से आत्मीय संवाद किया और उन्हें पुनः नई दिल्ली आने को कहा। इस अवसर पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य रजा हुसैन रिजवी, पूर्व डीजीपी एवं सांसद तथा पीसीआई सदस्य बृजलाल, पीसीआई सदस्य नरेंद्र शर्मा परवाना, जावेद रहमानी, आलोक गुप्ता और ए.ई. रिजवी सहित वरिष्ठ पत्रकारों एवं छात्राओं की सहभागिता रही।
समारोह में भारतीय प्रेस परिषद ने ‘पत्रकारिता आचरण के मानदंड’ का वर्ष 2026 का संस्करण जारी किया। इस वर्ष समारोह की थीम ‘पत्रकारिता : लोकलुभावन या उत्तरदायित्वपूर्ण’ रही।
पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जवाबदेही भी जरूरी: अश्विनी वैष्णव
के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने …
आजम खान को न्याय मिलने की उम्मीद, 2027 में मजबूती से उतरेगा विपक्ष: शिवपाल यादव
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण और चुनावी तैयारियों को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं …
योगी सरकार की औद्योगिक नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। प्रदेश सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों, पारदर्शी निवेश प्रक्रिया, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का परिणाम है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र …
दिल्ली का ‘शीशमहल जनता के लिए खुलेगा, टिकट लेकर देख सकेंगे लोग, BJP सरकार का बड़ा ऐलान
नयी दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब इस बंगले को आम जनता के लिए खोला जाएगा। लोग टिकट लेकर इसके अंदर जा सकेंगे और पूरे परिसर का भ्रमण कर सकेंगे। दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) मंत्री …
SIR के बाद यूपी में बढ़े 18.84 लाख वोटर, कुल संख्या 13.58 करोड़ के पार; महिला मतदाताओं की भागीदारी में बड़ा उछाल
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद प्रदेश की मतदाता सूची में 18.84 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए आलेख्य (ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी कर दी। इसके अनुसार प्रदेश में अब कुल 13.58 करोड़ मतदाता हैं। हालांकि, अनुमानित जनसंख्या के आधार पर …
UP में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने SIR के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी
लखनऊ उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नई सूची में प्रदेश के करीब 13.58 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए …
यूपी के किसानों की चमकी किस्मत: जापान को भा रहे आलू के फ्लेक्स तो जर्मनी-अमेरिका में बढ़ी सूखी सब्जियों की डिमांड
योगी सरकार प्रदेश को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में प्रदेश के आलू, अंगूर, अनार, संतरा, तरबूज, मटर, आम और अमरूद जैसे उत्पादों …
यूपी के 517 जनजातीय गांवों की बदलेगी तस्वीर, 18 विभाग मिलकर देंगे बुनियादी सुविधाएं
उत्तर प्रदेश में जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योगी सरकार बहुविभागीय समन्वय के साथ काम कर रही है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास की योजनाएं अलग-अलग विभागों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एकीकृत कार्ययोजना के तहत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में धरती आबा जनजातीय …





