अपराधताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर गुप्तांग में डाल दी शराब की बोतल


भुवनेश्वर (आरएनएस) कविसूर्यनगर के अंतर्गत खइरापल्ली गांव से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ कुछ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला के गुप्तांग में शराब की बोतल डाल दी।

खइरापल्ली गांव झील के पास से महिला को गंभीर हालत में पाया गया। जिसके बाद महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और आरोपियों ने उसके गुप्तांग में शराब की बोतल भर दी। शिकायत के अनुसार चार व्यक्ति जोकि नशे की हालत में थे, वह महिला को खइरापल्ली गांव के एक पहाड़ी इलाके की तरफ खींच कर ले गए। जिसके बाद उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसकी पिटाई की। यहां कर कि दरिंदों ने महिला के गुप्तांग में शराब की बोतल भर दी। बताया जा रहा है कि गांजे के कारोबार को लेकर महिला पर हमला किया गया था। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button