
नयी दिल्ली स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात ईमेल के जरिए दिल्ली हाई कोर्ट, एयरपोर्ट, लाल किला, मेट्रो और ट्रेनों समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें 15 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट और जिला अदालतों में विस्फोट किए जाने की धमकी का उल्लेख था। ईमेल में निर्धारित समय का भी जिक्र किया गया था। धमकी केवल हाई कोर्ट तक सीमित नहीं थी। ईमेल में लाल किला, दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो और अंबाला से आने वाली ट्रेनों को भी निशाना बनाने की बात कही गई।

इसके अलावा ईमेल में खालिस्तान और 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख भी किया गया। धमकी की सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी गई है। दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कुणाल मल्होत्रा ने धमकी को प्रथम दृष्टया फर्जी बताया, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।
15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसे में धमकी मिलने के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। लाल किले और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर जांच बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सुरक्षा एजेंसियां निगरानी रख रही हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां धमकी भेजने वाले ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। फिलहाल एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …
CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …
अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …
कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …
राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …
भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड
मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …





