
नयी दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के लिए एआई अनुरोधों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण शुरू करने की घोषणा की। इससे पात्र कंपनियां और डेवलपर उसके जीपीटी-6 लूना मॉडल पर आधारित चुनिंदा कार्यों का प्रसंस्करण देश के भीतर ही कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य कंपनियों की डेटा को देश के भीतर ही रखने संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है। एआई कंपनी ने बयान में कहा कि इस सुविधा के तहत संबंधित अनुरोधों का प्रसंस्करण और जवाब तैयार करने के लिए मॉडल की गणना, दोनों भारत में ही होंगी। इसके अलावा, सुविधा के दायरे में आने वाले ग्राहकों की सामग्री भी देश में ही संग्रहीत की जाएगी। ओपनएआई में भारत के लिए उद्यम कारोबार के प्रमुख नितिन बावनकुले ने कहा कि कुछ भारतीय कंपनियां महत्वपूर्ण कार्यों के लिए एआई का इस्तेमाल पूरी तरह शुरू नहीं कर पाई हैं, क्योंकि उनके लिए जरूरी है कि संबंधित सूचनाओं का प्रसंस्करण देश के भीतर ही हो। उन्होंने कहा, स्थानीय स्तर पर एआई प्रसंस्करण से कंपनियों को इस बात पर अधिक नियंत्रण मिलेगा कि उनके चुनिंदा कार्यों का प्रसंस्करण कहां हो और एआई को अपनाने में आने वाली एक व्यावहारिक बाधा दूर होगी।श्श् बावनकुले ने कहा कि इससे अधिक कंपनियों को ओपनएआई के उपकरणों का इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा।

साथ ही भारतीय डेवलपर और स्टार्टअप अपनी जरूरतों के अलावा कंपनियों की जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित कर सकेंगे। ओपनएआई ने कहा कि यह सुविधा विशेष रूप से वित्तीय सेवा क्षेत्र की उन कंपनियों के लिए उपयोगी है, जिनकी डेटा स्थानीयकरण संबंधी विशिष्ट जरूरतें हैं। फिलहाल यह सुविधा सीधे एपीआई के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। इसके तहत जीपीटी-6 लूना मॉडल में सूचनाएं भेजने और जवाब प्राप्त करने की सुविधा उसकी रेस्पॉन्सेज और चैट कम्प्लीशंस एपीआई के जरिये मिलेगी। ग्राहक इसके लिए नया एपीआई प्रोजेक्ट बनाकर डेटा संग्रहण और प्रसंस्करण, दोनों के लिए भारत का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारत के लिए निर्धारित एपीआई कनेक्शन का इस्तेमाल करना होगा। कंपनी ने कहा कि इस सुविधा का इस्तेमाल दस्तावेजों का सार तैयार करने, जवाबों का मसौदा बनाने और कर्मचारियों को सूचनाओं के विश्लेषण में मदद देने जैसे पाठ-आधारित कार्यों के लिए किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर बरेली अव्वल, रामपुर को मिला तीसरा स्थान
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त …
मुख्यमंत्री योगी “बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …
भारतीय कंपनियों का एआई डेटा अब देश में ही होगा प्रोसेस, ओपनएआई ने शुरू की नई सुविधा
नयी दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के लिए एआई अनुरोधों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण शुरू करने की घोषणा की। इससे पात्र कंपनियां और डेवलपर उसके जीपीटी-6 लूना मॉडल पर आधारित चुनिंदा कार्यों का प्रसंस्करण देश के भीतर ही कर …
प्रियंका गांधी “BJP-RSS ने सोनिया गांधी को लेकर झूठ फैलाया, अब सामने आ रहा सच”
वायनाड । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उनकी मां एवं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में हमेशा झूठ फैलाए और अब जब वह अपने संस्मरण के जरिये अपनी बात रख रही हैं, तो उसे झूठा बताया जा …
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
श्रीनगर । कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसके कारण दिन के तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों समेत …
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, केएमसी ने फुटपाथ से हटाया बांस का अस्थायी ढांचा
कोलकाता । कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारियों ने कोलकाता पुलिस की मदद से गुरुवार को ममता-तृणमूल कांग्रेस महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के सामने बना अस्थायी बांस का ढांचा हटा दिया। अस्थायी बांस के ढांचे को हटाने की प्रक्रिया बुधवार शाम को तृणमूल …
Kia इंडिया आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर करेगी निवेश
विशाखापत्तनम । किआ इंडिया 2 अरब डॉलर के निवेश से आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इससे देश में करीब 12,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। यह बयान गुरुवार को किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने दिया। यहां सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, ली ने …
भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान से हुई 100 अरब डॉलर की बचत
नयी दिल्ली । भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान ने देश को ईंधन आयात में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत कराई है। यह रकम भारतीय रुपये में करीब 9.4 लाख करोड़ रुपए होती है। यह जानकारी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट रिपोर्ट 2026 में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, …




